Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | Shimla में नगर निगम पर कांग्रेस का कब्जा होगा --मुकेश अगिनहोत्री

Updated on Wednesday, April 26, 2023 10:53 AM IST

शिमला नगर निगम के चुनाव प्रचार में उतरे Deputy C M मुकेश  अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। और नगर निगम में भी चुनावों में कांग्रेस पार्टी ही चुनाव जीतकर सत्ता में आयेगी।
 
शिमला में आज पत्रकारों को संबोधित करते हुये डिप्टी सीएम ने कहा कि, शिमला में प्रबुद्ध जनता रहती है। उसे झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता । लोगों को पता है कि शिमला के विकास के लिये नगर निगम में कांग्रेस को ही सत्ता में लाना होगा। यहां कांग्रेस पार्टी ही चुनाव जीतेगी। इसमें कोई शक सुबह नहीं है। भाजपा लोगों को गुमराह करने के लिये बेतुके वादे कर रही है। पानी का मामला जल शक्ति विभाग और सरकार का है। पानी के लिये भाजपा के एलान का कोई औचित्य नहीं है। भाजपा सत्ता से जा चुकी है। आखिर भाजपा के वादे का क्या आधार है। समझ से परे है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पानी मुफ्त में देना होगा, तो वह प्रदेश सरकार देगी। भाजपा नहीं दे सकतीं। अभी हम बीस नई इलेक्ट्रिक बसें शिमला के लिए लेकर आये है। चालीस और बसें चलाई जा रही हैं। शिमला में पानी साफ मिले। इसके लिये नई तकनीक के साथ 25 करोड़ रूपये की योजना बनाई गई। भाजपा में चुनावों से पहले ही भगदड़ मची है। भाजपा ने अध्यक्ष बदल दिये और महासचिव को भी हटा दिया। लेकिन इसका लाभ चुनावों में नहीं होगा। लोग मन बना चुके हैं। इनकी टांगे कांपनी शुरू हो गई हैं। और आने वाले तूफान के संकेत भाजपा को मिल गये हैं।

 मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांग और पार्टी की पहली गारंटी ओपीएस को बहाल किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत पूर्व भाजपा सरकार ने कर्मचारियों का शोषण किया। किसी भी वर्ग को राहत देने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X