प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि श्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन से अत्यंत दु:ख हुआ। वह भारतीय राजनीति की एक महान हस्ती थे, और एक उल्लेखनीय राजनेता थे जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। बताते चलें कि पंजाब पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार देर शाम मोहाली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। प्रकाश सिंह बादल पंजाब के पांच बार के मुख्यमंत्री भी रहे थे।
पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा कि श्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन से अत्यंत दु:ख हुआ। वह भारतीय राजनीति की एक महान हस्ती थे, और एक उल्लेखनीय राजनेता थे जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया और कठिन समय में राज्य को सहारा दिया।