कर्नाटक चुनाव में प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां की 40 फीसदी कमीशन वाली पार्टी बीजेपी सिर्फ 40 सीटों पर ही सिमट जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 150 सीटों के साथ राज्य में सरकार बनाएगी।
कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने गठबंधन की घोषणा की। दोनों पार्टियों के बीच बनी सहमति के मुताबिक, भाकपा कैडर राज्य की 224 सीटों में से 215 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों का समर्थन करेगी। जहां नामांकन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल थी, वहीं 21 अप्रैल को पत्रों की जांच की गई और नामांकन वापस लेने की आखिरी तिथि 24 अप्रैल है।