लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी उधमपुर के कमांड अस्पताल में
भारतीय सेना की उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (जीओसी-एन-सी) लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रविवार को भरोसा दिलाया कि पुंछ आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं को जल्द ही नतीजे भुगतने होंगे।
लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी रविवार को उधमपुर के कमांड अस्पताल में पुंछ आतंकी हमले में जीवित बचे लोगों से मिलने पहुंचे। 20 अप्रैल को हुए इस हमले में 5 सैनिक शहीद हुए थे।
लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी उधमपुर के कमांड अस्पताल में
हमले में बचे लोगों से बातचीत के दौरान, जीओसी ने आश्वासन दिया कि आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
आतंकियों ने गुरुवार को सेना के वाहन को निशाना बनाकर गोलीबारी की और ग्रेनेड फेंके। हमले में 5 जवान शहीद हो गए और एक जवान घायल हो गया। सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र के मुताबिक, गुरुवार को आतंकियों ने दोपहर करीब 3 बजे उस समय हमला किया जब सेना का वाहन राजौरी सेक्टर में भिंबर गली और पुंछ के बीच था। भारी बारिश और लो विजिबिलिटी का फायदा उठाते हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी की। आतंकवादियों द्वारा फेंगे गए ग्रेनेड से सेना के वाहन में आग लग गई। #LtGenUpendraDwivedi #ArmyCdrNC