Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | राज्यपाल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

Updated on Friday, April 14, 2023 19:05 PM IST

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की 133वीं जयंती के अवसर पर आज सामाजिक दलित पीड़ित उत्थान संस्थान द्वारा कला केन्द्र, सोलन में आयोजित समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत रत्न डॉ. बी.आर. अम्बेडकर युग प्रवर्तक एवं भारतीय संविधान के निर्माता थे। डॉ. अम्बेडकर किसी एक वर्ग से संबंधित नहीं बल्कि समस्त मानवता से जुड़े वैश्विक विभूति थे। उनका समानता का सन्देश आज के दौर में और भी प्रासंगिक है।


राज्यपाल ने कहा कि संविधान निर्माता होने के साथ-साथ डॉ. अम्बेडकर ने सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए निर्बाध कार्य करते हुए गरीबों, शोषितों और दलितों की बेहतरी के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। विशेष रूप से सामाजिक भेदभाव के खिलाफ उन्होंने भाईचारे के संदेश, विचारों और सिद्धांतों को प्रसारित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संविधान को आत्मसात करने के उपरान्त देश के नागरिकों ने शांति, शिष्टता और प्रगति के पथ पर अग्रसर एक नए संवैधानिक, वैज्ञानिक, स्वशासित आधुनिक भारत में प्रवेश किया। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान एक अनूठा दस्तावेज है, जिसके लिए हम बाबा साहेब के योगदान को कभी नहीं भुला सकते।


राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस महान विभूति और उनके योगदान को विशेष महत्व दिया और बाबा साहेब से जुड़े तीर्थ स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया गया ताकि उनकी स्मृतियां अक्षुण रहें और आने वाली पीढ़ियां उनकी तपस्या और बलिदान से सीख ले सकें।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर का समानता, सामाजिक न्याय और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का संदेश आज अधिक प्रासंगिक है। उनका व्यक्त्वि और कृतत्व विश्व भर में लाखों लोगों को प्रेरित करता है और उनकी विरासत को  समाज के दलित और वंचित वर्गों के लिए हमेशा आशा की किरण के रूप में याद किया जाएगा।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कृष्ण लाल सहगल, कुलराकेश पंत, डॉ. योगराज, ट्विंकल शर्मा और लगन सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।
इससे पूर्व, सामाजिक दलित पीड़ित उत्थान संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद वीरेन्द्र कश्यप ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा तैयार संविधान पर हम आगे बढ़ रहे हैं। उनका संदेश संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि वे एक महान अर्थशास्त्री, सामाजिक क्रांति के दूत और शिक्षाविद् थे तथा सभी धर्मों के लोग उन्हें समान रूप से मानते हैं।
डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का ज्ञान, शोध और अनुभव हमें संविधान के रूप में मिला है। उनके आदर्शों पर चलकर ही हम एक भारत के सपने को साकार कर सकते हैं।
शिवालिक-बाय-मेटल के प्रबंध निदेशक नरेंद्र सिंह घुम्मन ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने सिद्ध किया कि ज्ञान की शक्ति ही सबसे शक्तिशाली साधन है।
इस अवसर पर नगर निगम सोलन की महापौर पूनम ग्रोवर, उपायुक्त मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा, मशरूम अनुसंधान केन्द्र के निदेशक डॉ. वी.पी. शर्मा, विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।  

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X