Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

पालमपुर | कृषि विश्वविद्यालय में बढ़ी हुई फीस वृद्धि को कम किया जाए: नितिका ठाकुर

Updated on Thursday, April 13, 2023 20:04 PM IST

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की प्रदेश समीक्षा
योजना बैठक में आगामी प्रदेश स्तरीय आंदोलनों पर गहन‌ मंथन के बाद तैयार की रणनीति- अभाविप
 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एग्रीविज़न प्रदेश सह संयोजिका नितिका ठाकुर ने प्रेस क्लब, पालमपुर से प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जानकारी दी है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की प्रदेश समीक्षा, योजना बैठक 11 अप्रैल को हिन्दू आश्रम नाहन‌ में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
 
इस बैठक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री प्रफुल्ल आंकात जी विशेष रूप से उपस्थित रहें। नाहन में हुई  अभाविप हिमाचल प्रदेश की दो दिवसीय प्रदेश समीक्षा - योजना बैठक में  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार, प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुनील ठाकुर, प्रदेश मंत्री श्री आकाश नेगी, उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री विजय प्रताप एवं प्रदेश संगठन मंत्री श्री गौरव अत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे।
 
नितिका ठाकुर ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की इस प्रदेश समीक्षा, योजना बैठक में विद्यार्थी परिषद द्वारा पूरे प्रदेश भर में किए गए संगठनात्मक, आंदोलनात्मक व रचनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई।व आगमी पूरे प्रदेश में किए जाने वाले संगठनात्मक, आंदोलनात्मक व‌‌ रचनात्मक कार्यों की योजना तैयार की गई।
 
बैठक में अलग अलग सत्रों में अलग अलग विषयों पर चर्चा कर उनकी रूपरेखा तैयार की गई।इस बैठक में संगठनात्मक समीक्षा व‌ योजना में अखिल भारतीय विद्यार्थी कार्यक्रमों में नौ जुलाई विद्यार्थी परिषद स्थापना दिवस ( राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस), आठ मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व छः दिसंबर सामाजिक समरसता दिवस की समीक्षा की गई। विद्यालय,महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, व्यवसायिक शिक्षा, सदस्यता सम्मेलन,
विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, व्यवसायिक शिक्षा,नगर कार्यकारिणी, प्रदेश अभ्यास वर्ग, जिला अभ्यास वर्ग व इकाई अभ्यास वर्ग आदि पर‌ विस्तारपूर्वक चर्चा कर योजना बनाई गई।
 
इस बैठक में प्रदेश की वर्तमान स्थिति पर गहन मंथन‌ करके प्रदेश स्तरीय आंदोलनों की रणनीति बनाई गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस बैठक में आगामी आने वाले समय में प्रदेश स्तर पर किए जाने वाले आंदोलनों की रूपरेखा तैयार की गई।
 
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष करेगी 2‌ लाख से अधिक सदस्यता। वर्ष 2022-2023 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश में 1,06,859 सदस्यता की थी। छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लंबे समय से करती आ रही है।
 
वर्ष 2013 में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव बहाल करने का काम किया था। चुनावों के समय भाजपा सरकार ने चुनावी वादे भी किए की छात्र संघ चुनावों को बहाल किया जाएगा। परंतु दोनों ही दलों ने हिमाचल प्रदेश के छात्रों के साथ छात्र संघ चुनाव को लेकर राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम किया है। हिमाचल प्रदेश के 131 महाविद्यालयों में से 75% महाविद्यालयों में प्रधानाचार्य नहीं है। विद्यार्थी परिषद की इस प्रदेश समीक्षा योजना बैठक में इस पर भी प्रदेश स्तरीय आंदोलन की रुपरेखा तैयार की गई। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला,‌ सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी, तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में स्थाई कुलपति की नियुक्ति शीघ्र की जाएं। हिमाचल प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में शिक्षकों व गैर शिक्षकों की भर्तियां शीघ्र की जाएं। यूजी व पीजी के परीक्षा परिणामों में आ रही अनियमितताओं को शीघ्र दूर किया जाए।
 
हिमाचल प्रदेश में शोधार्थियों के लिए शोध प्रोत्साहन राशि के लिए विद्यार्थी परिषद लंबे समय से मांग कर रही थी, और विद्यार्थी परिषद की 10 वर्षों की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश की पूर्व सरकार ने इसको लागू भी किया । लेकिन अब वर्तमान हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस ओर कोई भी कदम नहीं उठाया है। हिमाचल प्रदेश के हॉर्टिकल्चर व एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि को कम किए जाने की मांग विद्यार्थी परिषद करती है।ऑनलाइन ईआरपी प्रणाली को सुदृढ़ किया जाएं।  इस सभी विषयों पर आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थी परिषद आंदोलन करेगी।इस बैठक में पूरे हिमाचल प्रदेश से 47 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X