Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

हत्याकाण्ड | भुन्तर हत्याकाण्ड का आरोपी जोबनप्रित सिंह हरिद्वार से गिरफ्तार

Updated on Tuesday, December 13, 2022 12:49 PM IST

Kullu Police ने एक बार फिर से जिला के बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  गुरदेव शर्मा के नेतृत्व में भुन्तर हत्याकाण्ड को सुलझा लिया । हत्या का आरोपी जोबनप्रित सिंह को हरिद्वार से गिरफ्तार कर कुल्लू लाया गया है । आपको बता दें कि दिनांक 5/12/2022 को शिकायतकर्ता श्रीमति कुसमा देवी निवासी परगाणु (भुन्तर) ने पुलिस थाना भुन्तर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्होंने अपना एक कमरा पंजाब के एक दम्पति को किराये पर दिया हुआ था लेकिन पिछले कुछ दिनों से दम्पति कमरे में नहीं आ रहे थे और कमरे से कुछ दुर्गंन्ध भी आ रही थी जिस पर उन्होंने ग्रांम पंचायत प्रधान व वार्ड मेंम्बर के सामने कमरे का दरवाजा खोला तो अन्दर कमरे का सामान बिखरा हुआ था ।

पुलिस को सुचना मिलते ही घटना स्थल पर जिला के बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक मोहनलाल रावत, उप पुलिस अधिक्षक राजेश ठाकुर, प्रभारी थाना भुन्तर अन्य मुलाजमानों के साथ पहुंचे तथा घटनास्थल का निरिक्षण किया । इस दौरान एक महिला की लाश कमरा से बरामद हुई । पुलिस थाना भुन्तर में हत्या का मामला पंजीकृत किया गया । मामले के प्रारम्भिक अन्वेषण में पाया गया कि मकान मालिक को अपने किरायेदार के नाम के अलावा कोई भी अन्य जानकारी नहीं थी जिससे पुलिस का आरोपी तक पहुंचना बहुत मुश्किल हो गया । हत्या के आरोपी को पकडने के लिए बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने एक विशेष अन्वेषण टीम का गठन किया जिसका नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक मोहनलाल रावत ने किया ।

अभियोग में तकनिकी अन्वेषण साईबर सैल कुल्लू से प्रवीण कुमार, प्रेम नाथ तथा अमर सिंह द्वारा किया गया । तकनीकी अन्वेषण में पाया गया कि आरोपी का नाम जोबनप्रित सिंह पुत्र श्री मखन सिंह निवासी अलीवल रोड़, बटाला पंजाब है और वर्तमान में हरिद्वार में होने की पुर्ण सम्भावना है । उप पुलिस अधीक्षक मोहनलाल रावत ने आरोपी जोबनप्रित सिंह की तलाश के लिए PO सैल प्रभारी ASI संजय कुमार, HHC नरेश कुमार, आरक्षी आशुपाल ) व पुलिस थाना भुन्तर से मु0 आरक्षी हरी सिंह व आ0 रोहित वर्मा को बाहरी राज्य पंजाब, हरिद्वार, देहरादुन आदि जगहों पर रवाना किए ।

उपरोक्त टीम को हरिद्वार में ही आरोपी का सर्च करने के दिशा निर्देश दिए गए । दिनांक 12/12/2022 को उपरोक्त टीम द्वारा आरोपी जोबनप्रित सिंह को हरिद्वार से गिरफ्तार करके कुल्लू लाया है । पुछताछ पर पाया गया कि आरोपी जोबनप्रित सिंह पता उपरोक्त भुन्तर से हत्या को अन्जाम देकर बस द्वारा हरिद्वार चला गया और हरिदवार में नाम व पता बदलकर रिक्शा चलाने का काम कर रहा था । आरोपी जोबनप्रित सिंह ने अपने आप को पुलिस से बचाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए लेकिन कुल्लू पुलिस की पैनी नजरों से नहीं बच पाया और आखिरकार दिनांक 12 दिसम्बर 2022 को कुल्लू पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफल रही । आरोपी जोबनप्रित को जल्द ही माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा । बरिष्ठ पुलिस अधिक्षक श्री गुरदेव शर्मा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अपने घर में किराएदारों को रखने से पहले पुरी तरह जाँच कर लें ताकि इस तरह के अपराधों को होने से पहले ही रोका जा सके ।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X