Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

धर्मशाला | महिलाओं के कल्याण के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: सुधीर शर्मा

Updated on Monday, March 06, 2023 18:28 PM IST

मंदल  में  4  लाख 50 हजार से निर्मित महिला मण्डल भवन का किया उद्घाटन  चकबन -ढगवार  से मसरेहड़  सम्पर्क सड़क पर व्यय होंगे 323.46 लाख   ढ़गवार में खेल मैदान बनाने के लिए 8 लाख देने की घोषणा 
धर्मशाला--विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक उत्थान तथा उन्हें विकास के समान अवसर प्रदान करना सरकार की  प्राथमिकता है। प्रदेश के विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए महिला कल्याण व उत्थान योजनाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ अनेक नई योजनाएं चलाई  जाएंगी ।     वे आज  आज सोमवार  को मंदल  में लगभग साढ़े 4 लाख से बनने वाले शिव महिमा महिला मंडल भवन के उद्घाटन के उपरांत बोल रहे थे । उन्होंने  कहा कि  मेरे लिए पहले आम जनता के काम और युवाओं को रोजगार मुहैया करवाना है, उसके बाद ही ट्रांसफर जैसे मसलों को देखूंगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता में आम जनता के काम हैं। वह आमजन के प्यार से ही दोबारा धर्मशाला के विधायक बने हैं ।   सुधीर ने ग्राम पंचायत ढगवार में चकबन ढगवार  से मसरेहड़  तक लगभग 323.46 लाख  से बनने वाले सम्पर्क सड़क  का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से ढगवार खास, चकबनखास व मसरेहड़  गांवों के  लगभग 1300 लोग लाभान्वित होंगे ।  सुधीर शर्मा ने कहा कि यह सड़क 18माह में बनाने का लक्ष्य रखा गया है । पांच मीटर चौड़ी और एक किलोमीटर सात सौ मीटर लंबी सडक़ के बनने से ढगवार से मसरेहड़ पहुंचने में सिर्फ सात मिनट लगेंगे। मौजूदा समय में ढगवार से मंदल जाना हो तो वाया बगली 35 मिनट लगते हैं। अपने संबोधन में सुधीर शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों की लंबे समय से चली इस मांग को उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया है। इससे लोगों को खेती व अन्य कार्यों में बहुत सहूलियत होगी।


 एयरपोर्ट के विस्तार पर सुधीर शर्मा ने कहा कि वह विस्थापितों के साथ हैं। उन्हें विस्थापन का दर्द पता है। उन्होंने कहा कि विस्थापितों के मुआवजे और पुनर्वास के लिए वह जी जान लड़ा देंगे। विस्थापितों की समस्याओं को लेकर वह सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलेंगे। उनकी हर समस्या का समाधान होगा। कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देशहित में एयरपोर्ट का विस्तार जरूरी है। राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से भी गगल एयरपोर्ट जरूरी है,  सुरक्षा-भूकंप के हालात में एयरपोर्ट विस्तार जरूरी है। सुधीर शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से गगल एयरपोर्ट सबसे जरूरी है। पड़ोसी देशों ने बार्डर पर एयरपोर्ट बना लिए हैं। इस कारण इस एयरपोर्ट का विस्तार जरूरी है।      सुधीर ने ढगवार में खेल का मैदान बनाने के लिए 8 लाख रुपये देने की घोषणा  की उन्होंने  कहा कि  खेल का मैदान बनने से युवाओं में खेल की भावना जागृत होगी । साथ ही  खेलने का मौका मिलेगा  व मानसिक व शारीरिक विकास हो सकेगा । 

     अवसर पर पंचायत प्रधान सुषमा देवी, उपप्रधान मेहता, बीडीसी के वाइस चेयरमैन विपिन, जिला परिषद सदस्य निशा देवी आदि ने सड़क कार्य को शुरू करवाने के लिए विधायक सुधीर शर्मा का आभार जताया।
 इसके उपरांत  विधायक सुधीर शर्मा ने मंदल  व ढगवार  में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश का मौके पर  ही निपटारा कर दिया व शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये।          इस अवसर पर एक्सईएन लोनिवि जगतार ठाकुर,  , एक्सईएन जलशक्ति अनीश ठाकुर, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी एसडीओ रमेश धीमान , एसडीओ लोनिवि दशमिन्दर ,   एक्सईएन पीडब्ल्यूडी एसडीओ रमेश धीमान , एसडीओ लोकनिव दशमिन्दर , जेई मनबिंदर ,जे ई कुलदीप  पठानिया ,   महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शकुन मनकोटिया ,  कांग्रेस नेत्री अनुराधा, रोहित शर्मा, बलदेव चौधरी, राकेश कुमार,जिप सदस्य निशा देवी,उत्तम डोगरा,   स्वरूप चौधरी , प्रधान ढगवार सुषमा  महिला मंडल प्रधान सुजाता , वीरेन्द्र  चौधरी  ओबीसी अध्यक्ष ,विवेक कुमार  , अजय कौशल ,सोनू डोगरा  , वीरेन्द्र  चौधरी ओबीसी अध्यक्ष ,विवेक कुमार  , अजय कौशल ,सोनू डोगरा ,  सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे

मतदाता पहचान पत्रों को आधार कार्ड से जोड़ने को विशेष अभियान
धर्मशाला, 6 मार्च-निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता पहचान पत्रों को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए बूथ स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 31 मार्च तक जारी रहेगा।उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे 31 मार्च तक अपने मतदाता पहचान पत्रों को आधार कार्ड से जोड़ने का कार्य बूथ स्तर अधिकारी के माध्यम से अवश्य करवा लें। उन्होंने कहा कि मतदाता स्वयं भी वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक करने का कार्य कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X