Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | जिला कुल्लू में विद्यार्थियों के लिए आधार नामांकन अभियान

Updated on Wednesday, March 01, 2023 19:38 PM IST

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक मुकेश रेपस्वाल ने आज यहां बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने 5 और 15 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए आधार बायोमेट्रिक्स को अपडेट करना अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में, जिला कुल्लू में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों और उच्च विद्यालयों में आधार नामांकन अभियान 2 मार्च, 2023 से शुरू होगा।
उन्होंने कहा कि नामांकन अभियान का उद्देश्य आधार में विद्यार्थियों के बायोमेट्रिक विवरण को अपडेट करना है, जो उनकी आधार जानकारी की सटीकता और प्रामाणिकता सुनिश्चित करने में मदद करेगा। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में नामांकन अभियान चलाया जायेगा। आधार अपडेशन के बारे में सही तारीख की जानकारी संबंधित प्रधानाचार्य से ली जा सकती है।
उन्होंने कहा कि 5 से 15 वर्ष की आयु के विद्यार्थियों के माता-पिता और अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों के आधार बायोमेट्रिक्स को जल्द से जल्द अपडेट करना सुनिश्चित करें। नामांकन प्रक्रिया सरल है और इसे कुछ ही मिनटों में पूरा किया जा सकता है। इसके लिए विद्यार्थियों को अपने आधार की मौजूदा प्रति ले जानी होगी और किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा अधिकृत प्रमाणित आधार नामांकन एजेंसियों द्वारा संचालित की जाएगी और विद्यार्थियों के डेटा की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सावधानी बरती जाएगी।
उन्होंने बच्चों के माता-पिता और अभिभावकों से नामांकन प्रक्रिया में सहयोग करने का आग्रह किया ताकि यूआईडीएआई के आदेश के अनुसार उनके बच्चों के आधार बायोमेट्रिक्स को अपडेट किया जाना सुनिश्चित किया जा सके।
आधार नामांकन से संबंधित किसी भी सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1947 और संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क किया जा सकता है।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X