हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने पार्टी के निर्णय व विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर लगी मुहर के बाद शिमला में पत्रकरों से अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि , मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश की जनता का शुक्रगुजार हूं। हमने हिमाचल प्रदेश की जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करना मेरी जिम्मेदारी है। राज्य के विकास के लिए हमें काम करना है।