Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • 17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल • सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

राष्ट्रीय

More News

उत्तर प्रदेश | का बा गाने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को नोटिस

Updated on Wednesday, February 22, 2023 18:16 PM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात पुलिस ने यूपी में 'का बा' गाने वाली बिहार की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को मंगलवार रात उनके दिल्ली स्थित घर पहुंच नोटिस थमा दिया है।

इस नोटिस को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने ट्विट करके योगी सरकार पर हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि यूपी में 'का बा', यूपी में झुठ्ठे केसों की बहार बा, यूपी में अगली बार बीजेपी बाहर बा।
अखिलेश यादव ने नेहा सिंह राठौर के स्टाइल में कहा कि:यूपी में का बा

यूपी में झुठ्ठे केसों की बहार बा

यूपी में गरीब-किसान बेहाल बा

यूपी में पिछड़े-दलितों पर प्रहार बा

यूपी में कारोबार का बंटाधार बा

यूपी में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार बा

यूपी में बिन काम के बस प्रचार बा

यूपी में अगले चुनाव का इंतज़ार बा

यूपी में अगली बार भाजपा बाहर बा

वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि अपने लोकगीतों के ज़रिए सत्ता से बेबाक़ सवाल पूछने वाली लोकप्रिय गायिका नेहा सिंह राठौर ने जब गाया कि “यूपी में का बा?” तो बीजेपी सरकार ने उनके घर पुलिस के हाथों नोटिस भिजवा दिया… एक लोकगायिका की आवाज़ से इतना डर गई बीजेपी?
बता दें कि 'यूपी में का बा' फेम सिंगर नेहा सिंह राठौड़ को उत्तर प्रदेश पुलिस ने नोटिस जारी किया है। पुलिस ने उनके ऊपर नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। नोटिस में कहा गया है कि नेहा सिंह राठौर ने 'का बा सीजन-2' वीडियो के जरिए समाज में वैमनस्य फैलाने का काम किया है। यह गाना हाल ही में उन्होंने कानपुर के अग्निकांड को मुद्दा बनाते हुए गाया था। नोटिस में उनसे 7 सवाल किए गए हैं, जिनका स्पष्टीकरण तीन दिन में देने के लिए कहा गया है।
नोटिस में कहा गया है कि अगर जवाब संतोषजनक हुआ तो आईपीसी और सीआरपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाएगा। मंगलवार शाम को नेहा सिंह राठौर ने अपने ट्विटर अकांउट और यू-ट्यूब चैनल पर इस नोटिस को दिए जाने का वीडियो शेयर किया है।

Have something to say? Post your comment
17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां

आज का इतिहास : 17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां

आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

आज का इतिहास : आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

 फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

अयोध्या : फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

नई दिल्ली : नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

 आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज ही के दिन  लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

आज का इतिहास : आज ही के दिन लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

केलांग : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

 आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

आज का इतिहास : आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

जयपुर : बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

X