Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | भाजपा के सात दिन के धरने के दबाव में खुली सुन्नी-लूहरी सड़क, लोक निर्माण मंत्री के क्षेत्र में चार महीने तक बंद रही मुख्य सड़क सरकार की नाकामी : प्यार सिंह

Updated on Monday, October 12, 2026 21:11 PM IST

भाजपा के सात दिन के धरने के दबाव में खुली सुन्नी-लूहरी सड़क, लोक निर्माण मंत्री के क्षेत्र में चार महीने तक बंद रही मुख्य सड़क सरकार की नाकामी : प्यार सिंह

मीडिया सह प्रभारी भाजपा हिमाचल प्रदेश ने कहा—जनता की आवाज उठाने के लिए भाजपा को धरने पर बैठना पड़ा, क्षेत्र की आठ सूत्रीय मांगों का स्थायी समाधान करे सरकार

शिमला। भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्यार सिंह ने कहा कि सुन्नी-लूहरी सड़क का चार महीने तक बंद रहना और भाजपा कार्यकर्ताओं के लगातार सात दिनों तक धरना देने के बाद बहाल होना प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लोक निर्माण मंत्री के अपने विधानसभा क्षेत्र में एक मुख्य सड़क का चार महीने तक बंद रहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। आखिर जनता को इतनी लंबी अवधि तक परेशानी क्यों झेलनी पड़ी और सड़क को समय रहते बहाल करने के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए?

प्यार सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुन्नी और आसपास की पंचायतों की जनता की समस्याओं को लेकर लगातार धरना दिया और सड़क बहाली की मांग को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद सड़क बहाल हुई। यह जनता की आवाज और जनहित में किए गए संघर्ष का परिणाम है। लेकिन सवाल यह है कि यदि सड़क खोलने के लिए सात दिन तक धरना देना जरूरी था, तो संबंधित विभाग और सरकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पहले क्यों नहीं कर पाए?

उन्होंने कहा कि सड़क बंद रहने से स्थानीय लोगों को आवागमन, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, कारोबार और रोजमर्रा के कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण मंत्री के क्षेत्र में ही लोगों को सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए संघर्ष करना पड़े, तो सरकार को अपनी कार्यप्रणाली पर जवाब देना चाहिए। केवल सड़क खोल देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए स्थायी समाधान भी सुनिश्चित करना होगा।

प्यार सिंह ने कहा कि भाजपा शिमला ग्रामीण मंडल, सुन्नी क्षेत्र की आठ सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक धरना दे रहा है। इनमें सुन्नी-लूहरी सड़क की स्थायी बहाली, नौंटी खड्ड पुल के निर्माण कार्य में तेजी, सुन्नी में एचआरटीसी डिपो एवं बस अड्डे को चालू करना और बंद पड़े बस रूटों को बहाल कर प्रभावित पंचायतों के लिए नियमित बस सुविधा सुनिश्चित करना प्रमुख हैं। इन मांगों का संबंध सीधे तौर पर आम जनता की सुविधाओं और क्षेत्र के विकास से है। सरकार को इनका समयबद्ध समाधान करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की समस्याओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। सुन्नी और आसपास की पंचायतों के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए बार-बार धरना देने की नौबत नहीं आनी चाहिए। सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह बनते हुए सभी मांगों पर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।

धरने के दौरान जिला परिषद सदस्य शिवानी ठाकुर, रवि मेहता, नारायण सिंह, छविंदर पाल, इन्द्रपाल, योगराज शर्मा खेमानंद दिनेश ठाकुर नारायण सिंह वर्मा, जोगिंदर कुमार, पुष्पा शर्मा, सुनीता, पूनम कंवर, संजू शर्मा, कुंदन लाल शर्मा, गोवर्धन शर्मा, भास्कर शर्मा, रिकी शर्मा, सनी शर्मा, लाइक राम शर्मा, विद्या देवी शर्मा, बालक राम और भीमी राम शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने लगातार उपस्थित रहकर जनता की आवाज बुलंद की।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X