Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

कुल्लू, | अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवाएं देगी टीम सहभागिता

Updated on Monday, October 12, 2026 14:20 PM IST

एसपी कुल्लू ने 50 वॉलंटियर्स का किया मार्गदर्शन, उत्सव को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाने में निभाएंगे अहम भूमिका

कुल्लू, 11 अक्तूबर। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव को सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने में पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए टीम सहभागिता पूरी तरह तैयार है। उत्सव के दौरान स्वयंसेवी सेवाओं की रूपरेखा तैयार करने और वॉलंटियर्स की जिम्मेदारियां निर्धारित करने के लिए टीम की बैठक आयोजित की गई। इसमें लगभग 50 वॉलंटियर्स सहित संस्था के अध्यक्ष बीजू हिमदल, उपाध्यक्ष राज सिंघानिया और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में एसपी कुल्लू ने विशेष रूप से शिरकत कर वॉलंटियर्स का मार्गदर्शन किया। उन्होंने उत्सव के दौरान पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने, भीड़ प्रबंधन में सहयोग देने, यातायात संबंधी जागरूकता बढ़ाने और श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने पर जोर दिया। उन्होंने वॉलंटियर्स को अनुशासन, जिम्मेदारी और सेवाभाव के साथ अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

टीम सहभागिता के अध्यक्ष बीजू हिमदल ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से पिछले वर्षों में टीम द्वारा दी गई सेवाओं और इस वर्ष की तैयारियों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि टीम सहभागिता पिछले छह-सात वर्षों से अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के दौरान सक्रिय रूप से स्वयंसेवी सेवाएं प्रदान कर रही है। इस वर्ष भी टीम पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप उत्सव की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में सहयोग करेगी।

उन्होंने कहा कि दशहरा जैसे विशाल अंतरराष्ट्रीय आयोजन में स्वयंसेवकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। टीम का प्रयास रहेगा कि वॉलंटियर्स के माध्यम से आमजन को सही मार्गदर्शन मिले, व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में सहयोग मिले और श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर अनुभव प्राप्त हो।

फ्लैश मॉब से देंगे सामाजिक जागरूकता का संदेश

इस वर्ष टीम सहभागिता स्वयंसेवी सेवाओं के साथ फ्लैश मॉब के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करेगी। सड़क सुरक्षा, नशे से बचाव, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आकर्षक प्रस्तुतियों के जरिए सामाजिक संदेश दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य उत्सव में युवाओं की सकारात्मक भागीदारी बढ़ाना और जनहित से जुड़े मुद्दों के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

बैठक में वॉलंटियर्स के बीच बेहतर तालमेल, अनुशासन, विनम्र व्यवहार और टीम भावना के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। टीम ने संकल्प लिया कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के दौरान उसके स्वयंसेवक पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे।

टीम सहभागिता का उद्देश्य केवल स्वयंसेवी सेवाएं देना ही नहीं, बल्कि प्रशासन के साथ मिलकर जनसहयोग, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना भी है, ताकि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का आयोजन बेहतर समन्वय और सुचारू व्यवस्थाओं के साथ संपन्न हो सके।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X