Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे से प्रदेशवासियों के साथ आत्मीय संबंध और सुदृढ़ः राज्यपाल

Updated on Friday, October 09, 2026 07:27 AM IST

तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के समापन पर राज्यपाल ने राष्ट्रपति को दी गरिमापूर्ण विदाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का तीन दिवसीय हिमाचल दौरा राष्ट्रपति और प्रदेश की जनता के बीच आत्मीय एवं स्नेहपूर्ण संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने वाला रहा। यह बात राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रपति के हिमाचल प्रदेश दौरे के समापन पर मनाली स्थित डीआरडीई हेलीपैड पर उन्हें गरिमापूर्ण विदाई देने के उपरांत कही।

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रपति की हिमाचल प्रदेश में उपस्थिति प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय रही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति, आत्मीयता तथा लोगों के साथ उनके संवाद ने इस यात्रा को विशेष बनाया। इसकी स्मृतियां लंबे समय तक लोगों के मन में बनी रहेंगी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में भाग लेने के साथ-साथ अटल टनल, कुल्लू जिला के मनाली में स्थित ऐतिहासिक हिडिंबा माता मंदिर और मॉल रोड तथा लाहौल स्पीति जिला के सिस्सू का भ्रमण भी शामिल रहा। एम्स बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्वारा दिए गए संबोधन का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि मानवता की सेवा तथा दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने पर उनका विशेष बल अत्यंत प्रेरणादायी है और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य के संदर्भ में विशेष रूप से प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का यह संदेश युवा चिकित्सकों को अपने ज्ञान एवं कौशल को प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सेवा के लिए समर्पित करने के लिए प्रेरित करेगा।

राज्यपाल ने कहा कि अटल टनल का दौरा हिमाचल प्रदेश में बढ़ती कनेक्टिविटी और राज्य के सामरिक महत्व को रेखांकित करता है, जबकि हिडिंबा माता मंदिर की यात्रा प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का यह दौरा देश के सर्वाेच्च संवैधानिक पद और हिमाचल की जनता के बीच गहरे एवं आत्मीय संबंधों की अभिव्यक्ति भी रहा।

राज्यपाल ने राष्ट्रपति द्वारा हिमाचल प्रदेश में बिताए गए बहुमूल्य समय के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X