Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | समरहिल में सैवी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में 28 टीमों की भागीदारी, खेल युवाओं को अनुशासन और सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम : कर्ण नंदा

Updated on Friday, October 09, 2026 07:17 AM IST

नशे के खिलाफ लड़ाई में खेल सबसे प्रभावी हथियार, हिमाचल के बाहर से भी खिलाड़ियों का पहुंचना फुटबॉल की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण : कर्ण नंदा

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने समरहिल में आयोजित सैवी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों, आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा कहा कि हिमाचल प्रदेश में फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों के प्रति युवाओं का बढ़ता रुझान अत्यंत उत्साहजनक है।

इस प्रतियोगिता में कुल 28 टीमों ने भाग लिया, जो युवाओं के बीच फुटबॉल की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। ओपन कैटेगरी के सेमीफाइनल में शिमला, एपीजी यूनिवर्सिटी, समरहिल यूनाइटेड फुटबॉल क्लब और एबसोलोन की टीमों ने स्थान बनाया। नंदा ने सभी टीमों के खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा हैं, लेकिन मैदान में उतरकर पूरी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना से प्रदर्शन करना ही खिलाड़ी की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

कर्ण नंदा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल नशे के विरुद्ध लड़ाई का सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावी माध्यम है। आज समाज के सामने युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति एक गंभीर चुनौती है। ऐसे समय में खेल के मैदान युवाओं को सकारात्मक दिशा देने, शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने तथा उनमें आत्मविश्वास पैदा करने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस युवा के हाथ में फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट का बल्ला या कोई अन्य खेल उपकरण होगा, उसके जीवन में अनुशासन, लक्ष्य और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी।

उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण की पाठशाला है। खेल हमें टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, कठिन परिस्थितियों में संघर्ष करने और हार के बाद दोबारा खड़े होने की प्रेरणा देते हैं। एक अच्छा खिलाड़ी केवल अपने लिए नहीं खेलता, बल्कि अपनी टीम, अपने क्षेत्र और अपने प्रदेश का सम्मान बढ़ाने के लिए खेलता है।

नंदा ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि फुटबॉल की लोकप्रियता अब हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों तक सीमित नहीं रही है। इस टूर्नामेंट में हिमाचल के अतिरिक्त दिल्ली और पंजाब सहित अन्य क्षेत्रों से भी टीमों की भागीदारी ने प्रतियोगिता को व्यापक स्वरूप प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों को एक-दूसरे से सीखने, अनुभव साझा करने और खेल के माध्यम से आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर देते हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है कि स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों को बेहतर मैदान, प्रशिक्षक, प्रतियोगिताएं और निरंतर प्रोत्साहन मिले। विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय और स्थानीय खेल क्लब मिलकर प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कर्ण नंदा ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि सैवी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट जैसे आयोजन खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ समाज को सकारात्मक संदेश भी देते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ युवा ही स्वस्थ समाज की नींव रखता है और स्वस्थ समाज ही शक्तिशाली हिमाचल तथा सशक्त भारत का निर्माण करता है।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रूबल चौहान, चेयरमैन आरुष वर्मा, कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा, सचिव अनिल ठाकुर तथा अतिश चौहान सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X