Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

नाहन | कबड्डी की स्वर्ण पदक विजेता ऋतु नेगी से सौतेला व्यवहार क्यों कर रही सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर

Updated on Tuesday, October 06, 2026 15:03 PM IST

शिलाई की बेटी ने देश को गौरवान्वित किया, लेकिन सम्मान और पुरस्कार की घोषणा में उन्हें दरकिनार करना दुर्भाग्यपूर्ण : तोमर

नाहन : भाजपा प्रवक्ता एवं शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने 20वें एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्ण पदक विजेता हिमाचली खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये देने की मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा का स्वागत करते हुए सरकार से पूछा है कि शिलाई की बेटी और भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान रही ऋतु नेगी के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है।

बलदेव तोमर ने कहा कि ऋतु नेगी ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और हिमाचल का नाम रोशन किया है। वह शिलाई की बेटी हैं और हिमाचल की उन बेटियों में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर देश को गौरवान्वित किया। ऐसे में जब सरकार कबड्डी में हिमाचली खिलाड़ियों की उपलब्धि के लिए एक-एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा कर रही है, तो ऋतु नेगी को इस सम्मान से बाहर रखना सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी की शादी हरियाणा में हो जाने से उसकी हिमाचली पहचान और प्रदेश के प्रति उसका योगदान समाप्त नहीं हो जाता। जब बात देश के लिए पदक जीतने और हिमाचल का नाम रोशन करने की आती है, तब ऋतु नेगी शिलाई और हिमाचल की बेटी हैं। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्हें पुरस्कार और सम्मान के मामले में क्यों दरकिनार किया गया।

बलदेव तोमर ने कहा कि खिलाड़ियों के सम्मान में किसी भी प्रकार का राजनीतिक भेदभाव नहीं होना चाहिए। सरकार को बताना चाहिए कि ऋतु नेगी की उपलब्धियों को किस आधार पर अलग रखा गया है। यदि अन्य स्वर्ण पदक विजेता हिमाचली खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी जा रही है, तो ऋतु नेगी के योगदान को नजरअंदाज करने का कारण भी सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि ऋतु नेगी के मामले में स्थिति स्पष्ट करें और उन्हें भी उचित सम्मान एवं पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा करें। हिमाचल की बेटियों ने अपनी प्रतिभा से देश का मान बढ़ाया है और सरकार का दायित्व है कि वह उनके सम्मान में किसी प्रकार का भेदभाव न करे।

तोमर ने कहा कि खिलाड़ियों का सम्मान केवल पुरस्कार राशि देने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके संघर्ष, उपलब्धियों और प्रदेश के लिए किए गए योगदान को भी समान रूप से सम्मान मिलना चाहिए। ऋतु नेगी ने देश के लिए जो योगदान दिया है, उसे राजनीतिक चश्मे से देखना हिमाचल की खेल प्रतिभाओं के साथ अन्याय होगा।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X