Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

हमीरपुर | भाजपा प्रदेश सह प्रभारी दर्शना सिंह बोलीं—हिमाचल में इस बार बदलेगा राजनीतिक रिवाज

Updated on Monday, October 05, 2026 09:14 AM IST

हमीरपुर। ठाकुर राम सिंह स्मृति न्यास, टिप्पर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की प्रदेश पदाधिकारी बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश सह प्रभारी दर्शना सिंह ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

दर्शना सिंह ने अपने संबोधन की शुरुआत देवभूमि हिमाचल को नमन करते हुए की। उन्होंने माता चिंतपूर्णी, माता नैना देवी और माता ज्वाला जी का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से उनका पुराना और आत्मीय रिश्ता है तथा हिमाचल उनके लिए दूसरे घर जैसा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को नई शक्ति मिली है। कांग्रेस और वामपंथी विचारधारा पर युवाओं को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा तथ्यों और इतिहास के आधार पर इसका जवाब देगी।

प्रदेश सह प्रभारी ने कहा कि देश के इतिहास के महत्वपूर्ण अध्यायों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने आपातकाल और वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों जैसे विषयों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन घटनाओं को भी तथ्यों के साथ युवाओं के सामने रखा जाएगा।

दर्शना सिंह ने कांग्रेस पर परिवार-केंद्रित राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा में संगठन और कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं। पार्टी का विस्तार और मजबूती बूथ स्तर से ही संभव है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस बार राजनीतिक रिवाज बदलेगा। इसके लिए भाजपा संगठन बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। बैठक में प्रदेश संगठन को मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X