Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

धर्मशाला | भाजपा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज बने संसद की रक्षा समिति के सदस्य, 26 सितंबर से प्रभावी हुई नियुक्ति

Updated on Sunday, October 04, 2026 17:47 PM IST

राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संसदीय समिति में हिमाचल की रहेगी भागीदारी, राधा मोहन सिंह बने समिति के अध्यक्ष

शिमला। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज को संसद की महत्वपूर्ण रक्षा समिति (Committee on Defence) का सदस्य नियुक्त किया गया है। लोकसभा की समिति शाखा द्वारा जारी सूची के अनुसार यह नियुक्ति 26 सितंबर 2026 से प्रभावी है।

जारी सूची के अनुसार रक्षा समिति में लोकसभा के 21 सदस्यों तथा राज्यसभा के 10 सदस्यों को शामिल किया गया है। लोकसभा सांसद राधा मोहन सिंह को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

डॉ. राजीव भारद्वाज ने रक्षा समिति में सदस्य के रूप में दायित्व मिलने को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि देश की सुरक्षा, रक्षा व्यवस्था तथा सशस्त्र बलों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर समिति के माध्यम से कार्य करने का अवसर मिलना उनके लिए गौरव और जिम्मेदारी का विषय है।

उन्होंने कहा कि वह समिति के सदस्य के रूप में अपने दायित्व का पूर्ण निष्ठा, गंभीरता और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक योगदान देने का प्रयास करेंगे।

डॉ. भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की रक्षा क्षमताओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है। रक्षा समिति के सदस्य के रूप में उन्हें रक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर संसदीय स्तर पर अध्ययन, विचार-विमर्श और सुझाव देने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होगा।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास को वह पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X