5 अक्टूबर 2026 का पंचांग
भारतीय ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का अपना महत्व है। पंचांग के अनुसार ही हम अपने धार्मिक क्रियाकलाप करते हैं। शुभ अशुभ का ज्ञान हमें प्राप्त होता है। आइये जानते हैं, आज के पंचांग के अनुसार कब है शुभ मुहूर्त और कब तक है राहुकाल और क्या है ग्रह चाल। 5 अक्टूबर 2026, सोमवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन पुष्य नक्षत्र और कर्क राशि में चंद्रमा का संचार रहेगा। पितृपक्ष के चलते दशमी श्राद्ध का विशेष महत्व है। धार्मिक कार्यों, तर्पण और पितरों के स्मरण के लिए यह दिन महत्वपूर्ण माना जाता है।
हिन्दू पंचांग के अनुसार आज आश्विन, कृष्ण, दशमी, सोमवार है। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतु। शक संवत 1948 , विक्रमी संवत 2083, 5 अक्टूबर 2026, राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजकर 00 मिनट तक। दशमी तिथि अगले दिन तड़के 02 बजकर 07 मिनट (06 अक्टूबर) तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ।
वार: सोमवार
तिथि: आश्विन कृष्ण पक्ष दशमी
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
ऋतु: शरद
अयन: दक्षिणायन
नक्षत्र: पुष्य, रात करीब 11:09 बजे तक, इसके बाद आश्लेषा
योग: शिव, इसके बाद सिद्ध
करण: वणिज, इसके बाद विष्टि
चंद्र राशि: कर्क
सूर्य राशि: कन्या
सूर्योदय और सूर्यास्त
सूर्योदय - प्रातः 06:16 बजे
सूर्यास्त - सायं 06:03 बजे
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त -
अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक ।
अमृत काल - सायं 05 बजकर 02 मिनट से सायं 06 बजकर 34 मिनट तक ।
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल- सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजकर 00 मिनट तक ।
गुलिक काल- दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 00 मिनट तक ।
यमगंड- सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजकर 00 मिनट तक ।
धार्मिक महत्व
5 अक्टूबर को दशमी श्राद्ध है और यह पितृपक्ष के महत्वपूर्ण दिनों में शामिल है। दशमी तिथि 6 अक्टूबर तड़के तक रहेगी, जिसके बाद एकादशी प्रारंभ होगी। 6 अक्टूबर को इंदिरा एकादशी मनाई जाएगी।
कोई भी शुभ समय या मुहूर्त के दौरान, राहुकाल गुलिक काल, यमगण्ड काल से बचना चाहिए क्योंकि ये समय अशुभ माना जाता है। अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।
पंचांग संदेश:
पितरों के स्मरण, तर्पण और सेवा के लिए दिन विशेष है। श्रद्धा और सात्विक भाव से किए गए धार्मिक कार्य मन को शांति प्रदान करते हैं।