Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | गांधी जयंती पर प्रदान की जाएगी 1,471 लाभार्थियों को 5.78 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता

Updated on Friday, October 02, 2026 04:42 AM IST

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने आज कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गांधी जयंती के अवसर पर बोर्ड के 1,471 पंजीकृत लाभार्थियों को 5.78 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता हस्तांतरित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।

श्री कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार कल्याणकारी योजनाओं का लाभ श्रमिकों और समाज के अन्य जरूरतमंद वर्गों को पारदर्शी एवं सुगम तरीके से प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह वित्तीय सहायता बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके पात्र आश्रितों के लिए जारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत विधवा, एकल, बेसहारा और दिव्यांग महिलाओं को मकान निर्माण के लिए 45.95 लाख रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई है। शिक्षा सहायता योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों की उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के लिए 968 लाभार्थियों को 2.74 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। इसी प्रकार विवाह सहायता योजना के तहत 359 लाभार्थियों को 1.83 करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त दुर्घटना मृत्यु एवं अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत 21 मामलों में 54.20 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे, जबकि मातृत्व एवं पितृत्व लाभ योजना के तहत 30 लाभार्थियों को 7.14 लाख रुपये जारी किए जाएंगे। बालिका जन्म उपहार योजना के तहत 15 बालिकाओं के परिवारों को 7.65 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। मानसिक दिव्यांगता से ग्रसित 10 आश्रितों को 2.15 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी, जबकि दिव्यांगता पेंशन योजना के तहत एक लाभार्थी को 25,000 रुपये जारी किए जाएंगे।

श्री कंवर ने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों और उप-कार्यालयों में पात्र लाभार्थियों को वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। जिला स्तर पर हमीरपुर में 225 लाभार्थियों को 76.74 लाख रुपये, चंबा में 164 लाभार्थियों को 70.54 लाख रुपये, सिरमौर में 140 लाभार्थियों को 51.80 लाख रुपये, मंडी में 171 लाभार्थियों को 64.80 लाख रुपये और किन्नौर में 126 लाभार्थियों को 48.39 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।

इसी प्रकार कांगड़ा में मुख्य कार्यालय एवं उप-कार्यालयों सहित 270 लाभार्थियों को 1 करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे। वहीं, शिमला में 88 लाभार्थियों को 45.58 लाख रुपये, बिलासपुर में 104 लाभार्थियों को 32.98 लाख रुपये, ऊना में 72 लाभार्थियों को 33.93 लाख रुपये, सोलन में 63 लाभार्थियों को 30.51 लाख रुपये तथा कुल्लू में 48 लाभार्थियों को 21.43 लाख रुपये जारी किए जाएंगे।

श्री कंवर ने कहा कि बोर्ड पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके पात्र आश्रितों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के वित्तीय लाभ प्रत्यक्ष बैंक हस्तांतरण के माध्यम से लाभार्थियों को प्रदान किए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X