Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

धर्मशाला | रेबीज से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी — पद्मश्री डॉ. ओमेश भारती

Updated on Tuesday, September 29, 2026 18:47 PM IST

धर्मशाला, 29 सितंबर 2026। विश्व रेबीज दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, कांगड़ा की ओर से जोनल अस्पताल धर्मशाला के मीटिंग हॉल में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा पद्मश्री डॉ. ओमेश भारती ने की। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आर.के. सूद सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

डॉ. ओमेश भारती ने विश्व रेबीज दिवस 2026 की थीम “Stronger Together” (एक साथ मजबूत) का उल्लेख करते हुए कहा कि रेबीज की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता, पशु टीकाकरण और समय पर चिकित्सा सहायता बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि रेबीज एक वैक्सीन से रोकी जा सकने वाली जूनोटिक बीमारी है, जो संक्रमित पशु के काटने या खरोंचने तथा उसकी लार के घाव या श्लेष्म झिल्ली के संपर्क में आने से फैल सकती है।

उन्होंने कहा कि लक्षण विकसित होने के बाद रेबीज लगभग हमेशा घातक होता है, इसलिए संभावित संक्रमित पशु के काटने या खरोंचने के बाद उपचार में देरी नहीं करनी चाहिए। पालतू एवं सामुदायिक कुत्तों का टीकाकरण तथा लोगों, विशेषकर बच्चों में जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आर.के. सूद ने बताया कि कुत्तों के अलावा बिल्ली, बंदर, नेवला और अन्य संक्रमित स्तनधारी पशु भी संक्रमण का स्रोत बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि पशु के काटने या खरोंचने की स्थिति में घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से कम से कम 15 मिनट तक धोना चाहिए और बिना देरी स्वास्थ्य संस्थान पहुंचकर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार रेबीज वैक्सीन एवं आवश्यक होने पर इम्युनोग्लोबुलिन (PEP) लेना चाहिए।

उन्होंने लोगों से अपील की कि घाव पर मिर्च, तेल, जड़ी-बूटी या अन्य घरेलू पदार्थ न लगाएं और झाड़-फूंक में समय बर्बाद न करें। कार्यक्रम में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, बीसीसी कोऑर्डिनेटर राजेंद्र शर्मा सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X