Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

केलांग | डीसी किरण भड़ाना ने दारचा से जेके टायर रैली ऑफ हिमालयाज-2026 के तीसरे चरण को दिखाई हरी झंडी

Updated on Tuesday, September 29, 2026 16:53 PM IST

डीसी किरण भड़ाना ने दारचा से जेके टायर रैली ऑफ हिमालयाज-2026 के तीसरे चरण को दिखाई हरी झंडी

केलांग 29 सितंबर 2026- हिमालय की दुर्गम व रोमांचकारी वादियों में साहस, रोमांच और मोटरस्पोर्ट का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। जेके टायर रैली ऑफ हिमालयाज-2026 के तीसरे चरण को आज दारचा से उपायुक्त लाहौल-स्पीति श्रीमती किरण भड़ाना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हिमालयन एक्सट्रीम मोटरस्पोर्ट्स और एडवेंचर एक्स फ्यूजन ट्राइब के संयुक्त आयोजन में हो रही यह रैली इस वर्ष अपने छठे संस्करण में प्रवेश कर चुकी है। मनाली से शुरू हुई इस प्रतिष्ठित क्रॉस-कंट्री रैली का दारचा चरण प्रतिभागियों के लिए विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण है। आयोजकों ने रैली के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन लाहौल-स्पीति द्वारा प्रदान किए गए सहयोग और आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

जिला प्रशासन की ओर से रैली के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन के लिए पुलिस विभाग को आवश्यक सहयोग, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के माध्यम से सहायता तथा सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के साथ आवश्यक समन्वय सुनिश्चित किया गया। प्रशासन ने रैली के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आपात परिस्थितियों में आवश्यक सहायता के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाए रखा।

वर्ष 2021 में पहली बार आयोजित हुई रैली ऑफ हिमालयाज आज देश की कठिनतम क्रॉस-कंट्री मोटरस्पोर्ट प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बना चुकी है। यह रैली प्रतिभागियों की endurance, नेविगेशन, वाहन क्षमता, तकनीकी दक्षता और कठिन हिमालयी परिस्थितियों में प्रदर्शन की क्षमता की परीक्षा लेती है।

इस वर्ष रैली में पेशेवर प्रतिभागियों के साथ निजी प्रतिभागी, महिला राइडर एवं चालक तथा सेना की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। मोटो श्रेणी में 80 राइडर, एक्सट्रीम श्रेणी में 35 प्रतिभागी और टीएसडी श्रेणी में 24 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इनमें महिला प्रतिभागियों के साथ-साथ सेना की पांच टीमें भी शामिल हैं।

इस वर्ष की रैली का प्रमुख आकर्षण इसका पहली बार जांस्कर क्षेत्र में प्रवेश है। काजा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों से आगे बढ़ते हुए प्रतिभागी जिस्पा और उसके बाद जांस्कर क्षेत्र की ओर जाएंगे। पदुम और पेंसी ला सहित अत्यंत दुर्गम और ऊंचाई वाले मार्गों से गुजरते हुए प्रतिभागियों को कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, लंबे प्रतिस्पर्धात्मक चरणों और तेजी से बदलते हिमालयी मौसम का सामना करना होगा।

रैली का यह संस्करण भारतीय मोटरस्पोर्ट के दिग्गज हरि सिंह ‘जिप्सी किंग’, पांच बार के राष्ट्रीय रैली चैंपियन, को समर्पित है। भारतीय रैली जगत में उनके योगदान ने मोटरस्पोर्ट की नई पीढ़ी को प्रेरित किया है।

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का पर्यटन विभाग भी रैली ऑफ हिमालयाज-2026 के साथ प्रायोजक के रूप में जुड़ा है। रैली के माध्यम से जांस्कर को देश के प्रमुख उभरते साहसिक पर्यटन स्थलों में से एक के रूप में प्रचारित करने का प्रयास किया जा रहा है।

आयोजकों ने जिला प्रशासन लाहौल-स्पीति, पुलिस विभाग, डीडीएमए, बीआरओ तथा अन्य संबंधित विभागों द्वारा रैली के सफल आयोजन के लिए दिए गए सहयोग, सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर समन्वय के लिए आभार व्यक्त किया

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X