संस्कृत भारती हिमाचल प्रदेश ने अखिल भारत गोष्ठी की तैयारियों को लेकर आयोजित किए पांच अभ्यास वर्ग
ज्वालामुखी।ज्वालामुखी। संस्कृतभारती हिमाचल प्रदेश ने 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को मलकवाल में होने वाली अखिलभारत गोष्ठी की तैयारियों को लेकर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पांच अभ्यास वर्ग आयोजित किए। इन वर्गों में आवास, भोजन, यातायात सहित करीब 25 से 30 विभिन्न व्यवस्था विभागों को लेकर कार्यकर्ताओं ने विस्तृत चर्चा की।
संस्कृत भारती अखिल भारतीय संगठन की ओर से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नूरपुर के समीप वीवीएम नर्सिंग इंस्टीट्यूट, मलकवाल में 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली अखिलभारत गोष्ठी की तैयारियों को लेकर संस्कृतभारती हिमाचल प्रदेश ने रविवार को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पांच अभ्यास वर्ग आयोजित किए।
रविवार, 27 सितंबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक एक साथ आयोजित इन अभ्यास वर्गों में अखिलभारत गोष्ठी के सफल आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं ने विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में आवास, भोजन, यातायात, स्वागत, पंजीकरण सहित आयोजन से जुड़े करीब 25 से 30 विभिन्न व्यवस्था विभागों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को विभिन्न व्यवस्था विभागों में दायित्व सौंपकर आगामी तैयारियों को गति देने का निर्णय लिया गया।
प्रदेश में आयोजित पांच अभ्यास वर्गों में कांगड़ा विभाग का अभ्यास वर्ग रामाकृष्ण गेस्ट हाउस, ज्वालामुखी; मंडी विभाग का राजकीय विद्यालय, पड्डल; बिलासपुर विभाग का श्री दुर्गा मंदिर, खरोटा; रामपुर विभाग का श्रीराम मंदिर, करसोग तथा सोलन विभाग का अभ्यास वर्ग श्री भूरेश्वर महादेव मंदिर, क्वागधार, पच्छाद, जिला सिरमौर में आयोजित किया गया।
अभ्यास वर्गों में कार्यकर्ताओं को अखिलभारत गोष्ठी के व्यापक स्वरूप, विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियों और आयोजन के दौरान आपसी समन्वय को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं ने समूह स्तर पर चर्चा करते हुए निर्धारित दायित्वों के अनुसार कार्य प्रारंभ किया।
ज्वालामुखी में कांगड़ा विभाग का अभ्यास वर्ग
ज्वालामुखी स्थित रामाकृष्ण गेस्ट हाउस में आयोजित कांगड़ा विभाग के अभ्यास वर्ग में संस्कृतभारती हिमाचल प्रांत के महाविद्यालय छात्र कार्य प्रमुख श्री हीरा सिंह, प्रचार प्रमुख डॉ. सत्यदेव, देहरा जनपद के उपाध्यक्ष डॉ. अनूप शर्मा, जनपद मंत्री डॉ. पंकज, जनपद संपर्क प्रमुख डॉ. विनोद शर्मा, जनपद प्रशिक्षण प्रमुख डॉ. प्रतिज्ञा आर्या, जनपद सह-प्रशिक्षण प्रमुख डॉ. मंगल ठाकुर, देहरा जनपद विद्यालय कार्य प्रमुख श्रीमती रीना कुमारी, देहरा खंड संपर्क प्रमुख डॉ. लकेश चौहान, पालमपुर जनपद मंत्री श्री पुनीत शर्मा तथा कांगड़ा जनपद गीत शिक्षण प्रमुख डॉ. विकास शर्मा सहित जनपद एवं खंड स्तर के 44 दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलभारत गोष्ठी को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार साझा किए तथा निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुरूप आगामी कार्ययोजना पर काम शुरू किया। #SanskritBharati #HimachalPradesh #AkhilBharatGoshthi #Jawalamukhi #Kangra