Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

धर्मशाला | अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, कबड्डी में इंदौरा और वॉलीबाल में फतेहपुर विजेता

Updated on Friday, September 25, 2026 20:28 PM IST

# कबड्डी में इंदौरा और वॉलीबाल में फतेहपुर जोन विजेता, अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

**ज्वालामुखी:** सरकारी बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 लड़कों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा ने किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न जोनों से पहुंचे खिलाड़ियों ने कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, कुश्ती और जूडो सहित विभिन्न खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में जिलाधीश हेमराज बैरवा ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें और खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

**कबड्डी में इंदौरा जोन ने बाजी मारी**, जबकि फतेहपुर जोन उपविजेता रहा। वॉलीबाल में फतेहपुर जोन विजेता और जवाली जोन उपविजेता रहा। खो-खो में बैजनाथ जोन ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि शाहपुर जोन उपविजेता रहा।

कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किए। 57 किलोग्राम में रोहित सिंह, 61 किलोग्राम में जितेंद्र, 65 किलोग्राम में शाहपुर, 70 किलोग्राम में अनुराग पठानिया, 74 किलोग्राम में शाहपुर, 79 किलोग्राम में इंदौरा, 86 किलोग्राम में एनपीआर, 92 किलोग्राम में फतेहपुर, 97 किलोग्राम में एनपीआर तथा 125 किलोग्राम भार वर्ग में इंदौरा के खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। कुश्ती में नूरपुर जोन विजेता तथा फतेहपुर जोन उपविजेता रहा।

**जूडो में फतेहपुर स्कूल ओवरऑल विजेता** रहा, जबकि डाह स्कूल ने उपविजेता स्थान हासिल किया। जूडो के 40 किलोग्राम भार वर्ग में केशव, 45 किलोग्राम में दीपक, 50 किलोग्राम में अंकित, 55 किलोग्राम में नीतीश, 60 किलोग्राम में हर्ष, 66 किलोग्राम में नवजीत, 73 किलोग्राम में देवांशु, 81 किलोग्राम में अक्षित, 90 किलोग्राम में अनमोल तथा 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में कृष ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

समापन समारोह में **एसडीएम ज्वालामुखी संजीव कुमार, डीएसपी संजय शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक कांगड़ा अजय सबयाल, एडीपीओ अतुल कटोच, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बॉयज ज्वालामुखी के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष सोम किरण शर्मा, उपाध्यक्ष दीप्ति शर्मा, पार्षद नीरज शर्मा, पवन गोस्वामी, सुमन शर्मा, सुनील कुमार, डीएसएसए वरिष्ठ उपप्रधान राजेश कुमार और सतिंदर भूषण** सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X