Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

ज्वालामुखी | ज्वालामुखी गर्ल्स स्कूल में NSS स्थापना दिवस पर स्वच्छता जागरूकता रैली

Updated on Thursday, September 24, 2026 15:47 PM IST

# ज्वालामुखी गर्ल्स स्कूल में NSS स्थापना दिवस पर स्वच्छता जागरूकता रैली

**ज्वालामुखी:** राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वालामुखी में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिया दीवान की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान छात्राओं को NSS के उद्देश्यों, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर से ज्वालामुखी बाजार तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा की भावना को बढ़ावा देना रहा। छात्राओं ने स्वच्छता और सामाजिक सेवा से जुड़े संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

NSS प्रभारी श्रीमती स्वतंत्र वाला ने प्रार्थना सभा के दौरान छात्राओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका और इसके उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि NSS का आदर्श वाक्य **“Not Me But You”** स्वयं से पहले समाज और दूसरों के हित के बारे में सोचने की प्रेरणा देता है।

रैली का शुभारंभ नगर परिषद ज्वालामुखी की अध्यक्ष श्रीमती सोम किरण शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती दीप्ति शर्मा, श्री ज्ञानेश्वर दत्त, श्रीमती उषा सूद, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिया दीवान तथा श्रीमती रितु रतन ने हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर विद्यालय की उपप्रधानाचार्या मिस पुनीता सूद, NSS प्रभारी श्रीमती स्वतंत्र वाला, स्वच्छता प्रभारी एवं PET श्री विजय कुमार, DPE श्रीमती मीना सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

NSS स्थापना दिवस के अवसर पर **“स्वच्छता ही सेवा”** विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े संदेशों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सोम किरण शर्मा ने प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए।

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन, सेवा भावना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करना भी है।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X