Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | भारत की महान समृद्ध परंपरा हमारी पहचान का आधारः राज्यपाल

Updated on Sunday, September 20, 2026 16:22 PM IST

भारत की महान समृद्ध परंपरा हमारी पहचान का आधारः राज्यपाल
राज्यपाल ने चिन्मय अमृत महोत्सव की अध्यक्षता की
भारत की सनातन ज्ञान परंपरा का वैश्विक कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने शनिवार सायं कांगड़ा जिले के सिद्धबाड़ी स्थित चिन्मय तपोवन आश्रम में आयोजित चिन्मय अमृत महोत्सव की अध्यक्षता की। यह आयोजन चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मिशन के संस्थापक पूज्य स्वामी चिन्मयानंद जी के जीवन, शिक्षाओं और योगदान का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में चिन्मय मिशन की 75 वर्षों की आध्यात्मिक यात्रा, सामाजिक सेवा तथा भारत की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं के प्रचार-प्रसार में उसके योगदान को रेखांकित किया गया।

राज्यपाल ने भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन में चिन्मय मिशन के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्वामी चिन्मयानंद जी की शिक्षाओं ने भारत सहित विश्वभर में लोगों को भारतीय दर्शन, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को जानने और समझने के लिए प्रेरित किया है।

श्री गुप्ता ने कहा कि भारत में ज्ञान, सेवा, साधना और मानव कल्याण की समृद्ध एवं प्राचीन परंपरा रही है। उन्होंने इन जीवन-मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि युवाओं को आधुनिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए भी पर्याप्त अवसर प्रदान किए जाने चाहिए।

राज्यपाल ने भगवद्गीता का उल्लेख करते हुए कहा कि गीता की शिक्षाएं मनुष्य को उद्देश्यपूर्ण एवं सार्थक जीवन जीने का मार्गदर्शन प्रदान करती हैं तथा अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा देती हैं।

राज्यपाल ने ज्ञान, भक्ति और सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सेवा की भावना व्यक्ति को अपने निजी हितों से ऊपर उठकर समाज के व्यापक कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी मानव जीवन में तेजी से परिवर्तन ला रहे हैं। आधुनिक विकास को अपनाते हुए हमें अपनी सांस्कृतिक परंपराओं और मानवीय मूल्यों को भी संरक्षित रखना होगा।

राज्यपाल ने भारतीय जीवन-दर्शन के आदर्श वसुधैव कुटुम्बकम अर्थात पूरी दुनिया एक परिवार है तथा सर्वे भवन्तु सुखिनः अर्थात सभी सुखी हों का उल्लेख करते हुए समस्त मानवता के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।


राज्यपाल ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने युवाओं में संस्कार, राष्ट्रभक्ति, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के अवसर भी उपलब्ध करवाए जाने चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान तिब्बती आध्यात्मिक गुरु परम पावन दलाई लामा का संदेश भी पढ़कर सुनाया गया। स्वामी मित्रानंद ने चिन्मय मिशन की 75 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा तथा पूज्य स्वामी चिन्मयानंद जी के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कांगड़ा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा, वरिष्ठ आचार्य परमशिखर स्वामी माधवानंद, स्वामी अनुकूलानंद, पद्मश्री क्षमा मैत्रेय, ट्रस्टी डॉ. राजन गुप्ता सहित चिन्मय मिशन के पदाधिकारी, साधक एवं श्रद्धालु भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X