Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

धर्मशाला | रैंखा में छिंज मेले में पहुंचे विधायक संजय रतन, पहलवानों का बढ़ाया उत्साह

Updated on Tuesday, September 15, 2026 20:44 PM IST

 रैंखा में छिंज मेले में पहुंचे विधायक संजय रतन, पहलवानों का बढ़ाया उत्साह

ज्वालामुखी। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के सिहोरपाई के रैंखा में आयोजित छिंज मेले में विधायक संजय रतन ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने दंगल में हिस्सा लेने पहुंचे विभिन्न क्षेत्रों के पहलवानों से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें सम्मानित किया।

छिंज मेले के दौरान आयोजित दंगल में पहलवानों ने कुश्ती के शानदार मुकाबले प्रस्तुत किए। कुश्ती के दांव-पेच देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और आसपास के क्षेत्रों से आए दर्शक मौजूद रहे। जैसे-जैसे मुकाबले आगे बढ़े, मैदान में दर्शकों का उत्साह भी बढ़ता गया। लोगों ने तालियां बजाकर पहलवानों का हौसला बढ़ाया।

इस अवसर पर विधायक संजय रतन ने कहा कि छिंज मेले और दंगल हिमाचल की समृद्ध ग्रामीण परंपरा और खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे आयोजनों से न केवल हमारी पारंपरिक विरासत को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को भी अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया और कहा कि खेल शारीरिक मजबूती के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाले इस तरह के खेल आयोजनों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, ताकि युवा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेलों और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ सकें। उन्होंने दंगल में भाग लेने वाले सभी पहलवानों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मेले के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक संजय रतन का स्वागत किया और क्षेत्र में आयोजित होने वाले ऐसे पारंपरिक आयोजनों के प्रति उनके सहयोग के लिए आभार जताया।

कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता ज्ञानेश्वर शर्मा, संगठन महासचिव नीरज शर्मा, कांग्रेस महासचिव अश्विनी दत्त जानू सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय आयोजकों और ग्रामीणों ने भी दंगल को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X