Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

धर्मशाला | लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में ‘फार्मा विस्टा’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन

Updated on Saturday, September 12, 2026 17:53 PM IST

ज्वालामुखी। लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में प्रथम वर्ष के नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ‘फार्मा विस्टा’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव रहे, जबकि विशेष अतिथि डीएसपी ज्वालामुखी श्री संजय कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत, सकारात्मक सोच तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर प्रबंधक एवं निदेशक डॉ. रण सिंह ने वर्चुअल माध्यम से विद्यार्थियों को संबोधित किया। वहीं निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. एम. एस. अशावत ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के साथ रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. विनय पंडित एवं प्रोफेसर डॉ. सी. पी. एस. वर्मा भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर डॉ. अमरदीप, डॉ. परवीन, डॉ. अदिति कौशिक, डॉ. शिव कुमार खुशवा तथा संस्थान के अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम की सराहना की।

फ्रेशर पार्टी के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, रैंप वॉक एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न वर्गों में डिप्लोमा से मिस्टर फ्रेशर वंश ठाकुर, मिस फ्रेशर दीपाली, मिस्टर पर्सनैलिटी हर्षल ठाकुर तथा मिस पर्सनैलिटी तेजल भट्ट चुने गए।

एम. फार्म वर्ग में मिस्टर फ्रेशर अंशुल, मिस फ्रेशर शायना, मिस्टर पर्सनैलिटी अक्षत तथा मिस पर्सनैलिटी सपना रहे। फार्म. डी वर्ग में मिस्टर फ्रेशर अक्षय कुमार, मिस फ्रेशर सोम्या कुमार, मिस्टर पर्सनैलिटी जितेश शर्मा तथा मिस पर्सनैलिटी श्रेया राणा चुने गए।

इसी प्रकार बी. फार्मेसी वर्ग में मिस्टर फ्रेशर गौरव मेहरा, मिस फ्रेशर आदाशिता, मिस्टर पर्सनैलिटी सूर्यांश ठाकुर तथा मिस पर्सनैलिटी प्रिया को चुना गया। कार्यक्रम उत्साह और उमंग से भरपूर रहा तथा नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए यह आयोजन यादगार बन गया।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X