दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है। शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। AAP ने 106 सीटों पर जीत हासिल की है और 26 पर आगे चल रही है, बीजेपी ने 84 सीटों पर जीत हासिल की है और 20 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है। कांग्रेस ने 5 सीटें जीत ली हैं, 5 पर आगे हैं और निर्दलीय उम्मीदवार ने 1 जीत दर्ज़ की, 3 पर आगे हैं। जैसे-जैसे नतीजे आते जा रहे हैं पार्टियों के समर्थकों का उत्साह देखने लायक है वहीं पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काफी मशक्कत करने करनी पड़ रही है।
दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। लगातार दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी बढ़त बनाई हुई है। इसका मतलब साफ है कि दिल्ली में भाजपा को बड़ा झटका लगने वाला है। दिल्ली में भाजपा 15 सालों से नगर निगम में थी। लेकिन इस बार कहीं ना कहीं वह पीछे दिखाई दे रही है।