Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

धर्मशाला | भ्रामक खबरों पर सुधीर शर्मा सख्त, कुछ अखबारों-पोर्टलों को भेजे कानूनी नोटिस

Updated on Sunday, September 06, 2026 10:14 AM IST

सुधीर शर्मा बोले- यह मेरी छवि खराब करने की कोशिश
भ्रामक खबरों को लेकर कानूनी नोटिस, बोले- मानहानि का केस कर लड़ूंगा प्रतिष्ठा की लड़ाई

धर्मशाला, 5 सितंबर। धर्मशाला में तथाकथित जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले में बिना किसी शिकायत और ठोस सबूतों के विजिलेंस द्वारा अरेस्ट व्यक्ति को धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा का करीबी/कुक/ड्राइवर, बताकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। इसपर धर्मशाला से विधायक व भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। जांच के बीच झूठी खबरों पर विधायक सुधीर शर्मा ने कुछ समाचार पत्रों और सोशल मीडिया पोर्टलों पर प्रकाशित खबरों को भ्रामक बताते हुए कड़ा ऐतराज जताया है।

उन्होंने कहा कि इन खबरों के माध्यम से उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है और इसे वह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार राजनीतिक खुन्नस के चलते उन्हें जानबूझकर निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि पहले भी उनके घर और बैंक खातों की पड़ताल की जा चुकी है। चुनाव के दौरान उन्होंने अपने हलफनामे में अपनी संपत्ति और वित्तीय विवरण सार्वजनिक किए हैं। उनका कहना है कि पांच दशक से उनका परिवार राजनीति में सक्रिय है और आज तक उन पर इस तरह के आरोप नहीं लगे। दूसरी ओर प्रदेश भर से भाजपा नेताओं ने सुधीर शर्मा के खिलाफ झूठे प्रचार की निंदा की है। भाजपा ने चेतावनी दी है कि अगर विधायक को रंजिश के चलते निशाना बनाया गया, तो बड़ा जनआंदोलन छेड़ा जाएगा।

‘भ्रामक प्रचार करने वालों को कानूनी जवाब दूंगा’

विधायक ने कहा कि भ्रामक खबरों से उनकी मानहानि हुई है। इसी को लेकर उन्होंने संबंधित अखबारों और पोर्टलों को कानूनी नोटिस भेजे हैं। जिस मोबाइल नंबर से भ्रामक प्रेस नोट भेजा गया 7807232361 उस की भी शिकायत दर्ज करवा दी गई है। सुधीर शर्मा ने कहा कि वह ऐसे प्रचार को चुपचाप सहन नहीं करेंगे और जिन लोगों ने उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है, उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई करेंगे।

‘कानून पर पूरा भरोसा’

सुधीर शर्मा ने कहा कि कानून सबके लिए समान है और उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि वह अपनी प्रतिष्ठा की लड़ाई कानूनी तरीके से लड़ेंगे और तथ्यों को प्रदेश की जनता के सामने लाएंगे।
वहीं उक्त मामले में विजिलेंस अभी तक कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर पाई है जो की अपने आप में हास्यास्पद बात है।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X