Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

धर्मशाला | विधायक आशीष बुटेल ने 21 लाख के स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित

Updated on Sunday, August 30, 2026 17:19 PM IST

विधायक आशीष बुटेल ने 21 लाख के स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित
कहा- परिवहन सुविधा के तौर पर पालमपुर में पायलट आधार पर लगातार चलेगा 11 से 14 सीटर वाहन
नगर निगम के 78 महिला मंडलों को आरआरआर सेंटर के तहत बनाए गए रिसाइकल उत्पाद किए गए भेंट

पालमपुर, 30 अगस्त
पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने आज नगर निगम के वार्ड नं. 5 सुघर में 21 लाख रुपए की लागत से तैयार स्वास्थ्य केंद्र को लोकार्पित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं वार्ड स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। इससे पूर्व लोगों को हर बीमारी के लिए पालमपुर सिविल अस्पताल का रुख करना पड़ता था लेकिन अब सूक्षम स्तर की सभी बीमारियां और सुविधाएं वार्ड में ही उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि इसी तरह के स्वास्थ्य केंद्र खलेट और भरमात में भी बनाए जा रहे हैं और इन स्वास्थ्य केंद्रों से भी जल्द लोगों को स्वास्थ्य सुविधा वार्ड स्तर ही उपलब्ध होंगी।

विधायक ने कहा कि इन स्वास्थ्य केंद्रों से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं तो मिलेंगी ही साथ ही सिविल अस्पताल के चक्कर से मुक्ति मिलेगी, जहां हर छोटी बीमारी के लिए भी पूरा दिन गुजर जाता है। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक, नर्स सहित विभिन्न कर्मचारी लोगों की सेवा में तैनात किए गए हैं।

लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात वार्ड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंनें कहा कि पालमपुर की जनता को सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार लगतार प्रयारत है। इसी कड़ी में अब वार्ड स्तर पर लोगों को परिवहन सुविधाएं प्रदान करने के लिए नगर निगम नए प्रयास करेगा। पायलट आधार पर 11 से 14 सीटर वाहन नगर निगम प्रदेश पथ परिवहन निगम को खरीदकर देगा। यह वाहन नगर निगम के सभी वार्डों में लगातार यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाएगा। यदि योजना सफल रही तो इसका विस्तार करने पर भी विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पालमपुर के चहुंमुखी विकास के लिए वह व्यक्तिगत तौर पर प्रतिबद्ध हैं। विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित 78 महिलाओं को 10-10 हजार रुपए देने की घोषणा भी की। इसके तहत पहली किश्त 5 हजार रुपए प्रथम चरण में दी जाएगी।

विधायक आशीष बुटेल ने नगर निगम के तहत रिड्यूस, रियूज रिसाइकल (आरआरआर) सेंटर के तहत एकत्रित किए गए पुराने वस्त्रों से नए उत्पाद तैयार करने की योजना को लेकर निगम के जन प्रतिनिधियों और प्रशासन की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि इस योजना से पुराने वस्त्रों से नए उत्पाद तैयार हुए हैं। यह अपने आप में अनूठी योजना है जो कि प्रकृति के संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी। उन्होंने नगर निगम से योजना के विस्तार के लिए भी आग्रह किया। योजना के तहत प्रति उत्पाद निगम द्वारा 700 से 900 रुपए खर्च हुआ है। इसी कड़ी में पुराने वस्त्रों से अन्य उत्पाद भी जल्द तैयार होंगे।

इससे पूर्व विधायक को नगर निगम की ओर से सम्मानित भी किया गया। महापौर राधा सूद ने कार्यक्रम में उपस्थित होने और स्वास्थ्य केंद्र को लोकार्पित करने के लिए उनका आभार जताया। साथ ही आरआरआर सेंटर के कार्य और नगर निगम द्वारा इस केंद्र के द्वारा भविष्य में नए उत्पाद बनाने की योजना पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में बीसीसी के अधयक्ष त्रिलोक चंद, नगर निगम की उपमहापौर नीलम मलिक, नगर निगम की आयुक्त नेत्रा मेती, संयुक्त आयुक्त रमेश चंद, पूर्व महापौर पूनम बाली, निगम के पार्षद, पूर्व पार्षद, विभिन्न महिला मंडलों की पदाधिकारी एवं सदस्य, व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य, कांग्रेस के विभिन्न कार्यकर्ता सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X