Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

पालमपुर | पालमपुर आईआईटी कैंपस निर्माण को प्रदेश सरकार और आईआईटी मंडी के बीच लीज प्रक्रिया पूर्ण - गोकुल बुटेल

Updated on Sunday, August 30, 2026 10:57 AM IST

550 कनाल भूमि की लीज प्रक्रिया पूर्ण होना पालमपुर आईआईटी कैंपस निर्माण के लिए मील का पत्थर
एनआईटी हमीरपुर की ओर से कैंपस निर्माण को लेकर अधिकतर सर्वे हो चुका है पूरा
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (डिजिटल तकनीक, गवर्नेंस एवं नवाचार) गोकुल बुटेल ने पत्रकार वार्ता कर दी जानकारी

पालमपुर, 29 अगस्त - मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (डिजिटल तकनीक, गवर्नेंस एवं नवाचार) गोकुल बुटेल ने आज पालमपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि पालमपुर आईआईटी कैंपस निर्माण को लेकर प्रदेश सरकार और आईआईटी मंडी के मध्य लीज प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया है। करीब 550 कनाल भूमि की लीज डीज हुई है। इसके अलावा करीब 800 कनाल और जमीन लीज की जाएगी। इसे वन स्वकृति के बाद आईआईटी मंडी को सौंपा जाएगा।

उन्होंने कहा कि करीब 1400 कनाल भूमि पर बनने वाले पालमपुर आईआईटी के कैंपस निर्माण में लीज प्रक्रिया पूर्ण होना मील का पत्थर साबित होगी। इसके पश्चात आईआईटी मंडी कैंपस निर्माण को लेकर आगामी प्रक्रिया तेज करेगा। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि कैंपस को लेकर एनआईटी हमीरपुर की ओर से अधिकतर सर्वे पूरा कर लिया गया है।

गोकुल बुटेल ने कहा कि लीज प्रक्रिया के बाद पालमपुर में आईआईटी मंडी के नए कैंपस की राह आसान हो गई है। पालमपुर में इस राष्ट्रीय स्तर के संस्थान की स्थापना से क्षेत्र में शिक्षा, रोजगार और तकनीकी नवाचार को अभूतपूर्व बढ़ावा मिलेगा। कांगड़ा जिला और पालमपुर क्षेत्र की आर्थिकी को यह संस्थान बदलने में सक्षम होगा।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से इस संस्थान के निर्माण में गंभीरता दिखाई गई है। इसके चलते ही आज लीज प्रक्रिया पूर्ण हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द कैंपस निर्माण को लेकर आगामी प्रक्रियाएं संस्थान तीव्र गति से पूर्ण करेगा।

गोकुल बुटेल ने लीज प्रक्रिया पूर्ण होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और तकनीकि शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी का आभार भी जताया।

इस मौके पर आईआईटी मंडी के कुल सचिव कुमार संभव पांडे ने कहा कि पालमपुर कैंपस को सुंदर, भव्य और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बनाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने इस मामले पर गोकुल बुटेल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मामले पर बेहद गंभीरता दिखाई है जिसके कारण आज जमीन की लीज प्रक्रिया पूर्ण हो सकी है।

उन्होंने कैंपस निर्माण को तय समय अवधि में शुरु करने की प्रतिबद्धता भी जताई है।

प्रेस वार्ता में नगर निगम आयुक्त नेत्रा मेती, तहसीलदार साजन बग्गा, आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य अजेश कुमार भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X