Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

धर्मशाला | कृषि विश्वविद्यालय में चारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Updated on Tuesday, August 25, 2026 16:11 PM IST

कृषि विश्वविद्यालय में चारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित*

पालमपुर, 24 अगस्त 2026: चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर में अखिल भारतीय समन्वित बकरी सुधार परियोजना, गद्दी क्षेत्र इकाई, के अंतर्गत चारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गद्दी नस्ल की बकरियों के लिए गुणवत्तापूर्ण हरे चारे की उपलब्धता बढ़ाना तथा टिकाऊ पशुपालन को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के पशुधन फार्म परिसर में 20 चारा वृक्षों का रोपण किया गया । इस पहल से परियोजना के अंतर्गत रखी जा रही गद्दी बकरियों के लिए पौष्टिक चारे की दीर्घकालिक उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. (मेजर सेवानिवृत्त) अवनिंदर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पंकज सूद विशिष्ट अतिथि रहे। इस अवसर पर पशु आनुवंशिकी एवं प्रजनन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुभाष वर्मा तथा पशुधन फार्म परिसर के विभागाध्यक्ष डॉ. एस. कटोच भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय समन्वित बकरी सुधार परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. निशांत वर्मा, डॉ. राकेश ठाकुर, डॉ. रोहित कुमार और डॉ. प्रवीण शर्मा सहित परियोजना के कर्मचारी एवं विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने बदलती जलवायु परिस्थितियों में पशुधन के लिए पौष्टिक चारे की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने में चारा वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चारा वृक्षारोपण से न केवल पशुओं के लिए चारा सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और टिकाऊ पशुपालन को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम के माध्यम से विश्वविद्यालय ने देशी गद्दी बकरी नस्ल के संरक्षण एवं आनुवंशिक सुधार के साथ-साथ पशुपालकों के लिए चारा संसाधनों को मजबूत करने और क्षेत्र में टिकाऊ पशुपालन को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X