Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी शिमला और दो कॉलेजों में होगा “खेलो इंडिया संवाद” कार्यक्रम

Updated on Tuesday, August 25, 2026 16:03 PM IST

शिमला, 25 अगस्त। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में मेरा युवा भारत (MY Bharat), शिमला एवं MY Bharat-NSS के संयुक्त तत्वावधान में हिमाचल प्रदेश और जिले के राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा शिमला तथा राजकीय महाविद्यालय संजौली —में “खेलो इंडिया संवाद” (Khelo India Samvad) एवं Yuva Connect कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी एवं देश के गौरव मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस का कार्यक्रम 27 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। देशभर में इस अवसर को Youth Participation, Sports Development और Nation Building की भावना के साथ व्यापक स्तर पर मनाया जा रहा है।

“खेलो इंडिया संवाद” का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं, खिलाड़ियों और देश के भविष्य को एक मंच पर लाकर खेलों के विकास, युवा सहभागिता तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर संवाद स्थापित करना है। कार्यक्रम के तहत देशभर के प्रत्येक जिले के एक उत्कृष्ट संस्थान और दो महाविद्यालयों में Yuva Connect कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

शिमला जिला में हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा और COE राजकीय महाविद्यालय संजौली में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में युवा प्रतिभागियों को खेल जगत से जुड़े व्यक्तित्वों एवं स्थानीय स्तर के प्रतिनिधियों के साथ संवाद का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन रहेगा। 27 अगस्त को प्रधानमंत्री जी देशभर के 1600 स्थानों पर 8 लाख से अधिक युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री के संबोधन के उपरांत स्थानीय स्तर पर युवा संवाद आयोजित किया जाएगा, जिसमें MY Bharat Volunteers और स्थानीय Sportspersons के बीच संवाद होगा। इस दौरान पिछले वर्षों में देश के Sports Infrastructure में हुए बदलाव, भारत के बढ़ते Sports Ecosystem तथा खेलों में युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों पर चर्चा की जाएगी।

 युवा संवाद के दौरान चार प्रमुख विषयों पर युवाओं के विचार एवं सुझाव लिए जाएंगे—

 1. Sports Ecosystem को मजबूत करना तथा grassroots स्तर तक बेहतर सुविधाएं, coaching और opportunities पहुंचाना।

2. 2036 Olympics के लिए प्रतिभाओं को तैयार करना, वैज्ञानिक तरीके से talent identification तथा athlete development पर जोर देना।

3. Youth Leadership एवं Governance में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना।

4. विकसित भारत के लिए Youth Empowerment, जिसमें युवाओं को future-ready skills, volunteering और nation-building के अवसरों से जोड़ना शामिल है।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं से उनके ideas, suggestions और aspirations भी प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त सुझावों को QR Code के माध्यम से संकलित किया जाएगा तथा युवाओं को Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) के अगले चरण में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। 

MY Bharat शिमला एवं MY Bharat-NSS द्वारा युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इन कार्यक्रमों में भाग लेकर खेल, युवा नेतृत्व एवं विकसित भारत के निर्माण से जुड़े अपने विचार साझा करने का आह्वान किया गया है।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X