# हरे कृष्णा संस्था ने महिला मंडल हरलोग को भेंट की 10 कुर्सियां और 22 लीटर का कुकर
**हरलोग।** महिला मंडल हरलोग की बैठक महिला मंडल प्रधान मीना चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में हरे कृष्णा संस्था के अध्यक्ष एवं समाजसेवी विशाल जगोता मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
महिला मंडल प्रधान मीना चंदेल ने बताया कि हरे कृष्णा संस्था के अध्यक्ष विशाल जगोता ने संस्था की ओर से महिला मंडल हरलोग को **10 कुर्सियां और 22 लीटर क्षमता का एक कुकर** भेंट किया। उन्होंने कहा कि संस्था की यह पहल महिला मंडल की गतिविधियों में उपयोगी साबित होगी।
इस अवसर पर समाजसेवी सोनू ठाकुर तथा संस्था की सदस्य ऊषा शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
महिला मंडल हरलोग की ओर से प्रधान मीना चंदेल, महासचिव सुनीता शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान राम प्यारी, मुख्य सलाहकार नीलम चंदेल, कोषाध्यक्ष मीना देवी, संगठन सचिव रामेश्वरी सहित बिमला देवी, सुमना, कांता देवी, रमा देवी, कंचना देवी सहित अन्य सदस्यों ने हरे कृष्णा संस्था के अध्यक्ष विशाल जगोता, समाजसेवी सोनू ठाकुर और संस्था की सदस्य ऊषा शर्मा का आभार व्यक्त किया।
प्रधान मीना चंदेल ने बताया कि बैठक में ग्राम पंचायत हरलोग के उपप्रधान दिनेश चंदेल सहित महिला मंडल हरलोग की करीब **20 सदस्य** उपस्थित रहीं। बैठक में महिला मंडल की आगामी गतिविधियों और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।