Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

धर्मशाला | वेद धारा ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि, प्रतिष्ठित संस्थानों में मिला प्रवेश

Updated on Sunday, August 23, 2026 18:23 PM IST

वेद धारा ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि, प्रतिष्ठित संस्थानों में मिला प्रवेश

धनोट। वेद धारा ग्लोबल स्कूल, धनोट के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के बल पर देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश प्राप्त किया है। सांची ने B. Arch. पाठ्यक्रम के लिए National Institute of Technology (NIT), Hamirpur में प्रवेश हासिल किया है। इसी प्रकार सर्वेश डोगरा ने Instrumentation and Control Engineering में Vishwakarma Institute of Technology, Pune में प्रवेश प्राप्त किया है।

विद्यालय के विद्यार्थी विवेक परमार ने B. Tech. in Computer Science and Engineering के लिए Jaypee Institute of Information Technology, Noida में प्रवेश प्राप्त कर अपनी उपलब्धि दर्ज कराई है। वहीं सौम्या जम्वाल ने B. Tech. in Computer Science and Engineering में Himachal Pradesh Technical University, Hamirpur में प्रवेश प्राप्त किया है।

इन विद्यार्थियों की सफलता विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही विद्यालय के शैक्षणिक प्रयासों की सबसे बड़ी पहचान है। विद्यालय में विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

विद्यालय परिवार ने सांची, सर्वेश डोगरा, विवेक परमार और सौम्या जम्वाल को उनकी शानदार उपलब्धि पर शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे तथा अपने माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

वेद धारा ग्लोबल स्कूल, धनोट विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने, उन्हें सही दिशा देने और उत्कृष्टता की ओर आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विद्यालय का उद्देश्य केवल बेहतर शैक्षणिक परिणाम प्राप्त करना ही नहीं, बल्कि ऐसे आत्मविश्वासी, सक्षम और जिम्मेदार युवाओं का निर्माण करना है जो भविष्य में समाज और राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X