Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

केलांग | पीएनबी ने आयोजित किया राज्यव्यापी स्वयं सहायता समूह (SHG) आउटरीच कार्यक्रम

Updated on Saturday, August 22, 2026 07:15 AM IST

स्वयं सहायता समूहों के लिए ऋण सुविधा, क्रेडिट लिंकेज एवं वित्तीय सशक्तिकरण पर दिया जोर

केलांग, 21 अगस्त 2026....पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा जिला लाहौल-स्पीति के केलांग में राज्यव्यापी स्वयं सहायता समूह (SHG) आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी लाहौल-स्पीति मनीष राय ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग व्यवस्था से प्रभावी रूप से जोड़ना, उन्हें समयबद्ध एवं सुगम ऋण सुविधाएं उपलब्ध करवाना तथा ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं वित्तीय सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों के क्रेडिट लिंकेज, बैंक ऋण की सुविधा, बीसी सखी की तैनाती एवं उनकी भूमिका तथा एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों) से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिभागियों को स्वयं सहायता समूहों के लिए बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने तथा ऋण संबंधी प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण का उचित एवं उत्पादक गतिविधियों में उपयोग करने तथा ऋण की समय पर अदायगी सुनिश्चित करने के लिए भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वरोजगार के अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बैंकिंग संस्थाओं के साथ बेहतर समन्वय से इन समूहों को अपनी आर्थिक गतिविधियों के विस्तार में और अधिक सहायता मिल सकती है।

कार्यक्रम में लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (LDM) सुनील कौंडल, DPM-NRLM पेश राज, PNB केलांग के प्रबंधक, FLC, PNB नमग्याल सहित संबंधित विभागों एवं बैंक के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 65 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग सुविधाओं एवं ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन, ऋण के उचित उपयोग और समयबद्ध पुनर्भुगतान के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आउटरीच कार्यक्रम स्वयं सहायता समूहों और बैंकिंग संस्थाओं के बीच समन्वय को मजबूत करने तथा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X