Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

देहरा | देहरा में 10 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Updated on Friday, August 14, 2026 17:09 PM IST

देहरा में हरित परिवहन को मिली रफ्तार

देहरा, 14 अगस्त - देहरा क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा स्वच्छ एवं हरित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज देहरा में 10 नई इलेक्ट्रिक बसों के फ्लैग ऑफ समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय रतन मुख्य अतिथि तथा देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुरेंद्र सिंह मनकोटिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि संजय रतन तथा विशिष्ट अतिथि कमलेश ठाकुर ने 10 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न निर्धारित रूटों के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर विधायक संजय रतन ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रदेश सरकार की स्वच्छ एवं हरित परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ आम जनता को आधुनिक, सुरक्षित, सुविधाजनक एवं बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं हरित परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करना ‘मॉडल हिमाचल’ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि देहरा तथा आसपास के क्षेत्रों के लिए 10 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन एक महत्वपूर्ण सौगात है। उन्होंने कहा कि इन बसों से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा आम यात्रियों को सुगम एवं सुविधाजनक परिवहन सुविधा मिलेगी। इससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी भी सुनिश्चित होगी।

नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन देहरा-धार धंगड़, देहरा-ज्वाली, देहरा-चिंतपूर्णी, देहरा-सुजानपुर, देहरा-नंदपुर तथा देहरा-पालमपुर सहित देहरा, ज्वालामुखी एवं प्रागपुर विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न प्रमुख रूटों पर किया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को सार्वजनिक परिवहन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

बसों के सुचारू संचालन के लिए देहरा, हरिपुर तथा चिंतपूर्णी में चार्जिंग सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। आवश्यकता के अनुसार भविष्य में अन्य स्थानों पर भी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, ताकि इलेक्ट्रिक बसों का नियमित एवं निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देहरा संदीप धवल, एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन, एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव कुमार, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष उपाध्याय, नगर परिषद अध्यक्ष निष्ठा चंबयाल सहित कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X