Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

हमीरपुर | प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा पर कार्रवाई नहीं, भाजपा नेताओं पर 12 घंटे में एफआईआर—यह कैसा न्याय : राजेंद्र राणा

Updated on Wednesday, August 12, 2026 17:29 PM IST

प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा पर कार्रवाई नहीं, भाजपा नेताओं पर 12 घंटे में एफआईआर—यह कैसा न्याय : राजेंद्र राणा

सुजानपुर थाने का 250 कार्यकर्ताओं के साथ घेराव, राणा बोले—सरकार को हथकड़ी लगानी है तो लगाए, सच बोलना बंद नहीं करेंगे

हमीरपुर/सुजानपुर। भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने आज करीब 250 भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ सुजानपुर पुलिस थाने का घेराव करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर पुलिस और प्रशासन के राजनीतिक दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार भाजपा नेताओं की आवाज दबाने के लिए एफआईआर को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है।

राजेंद्र राणा ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा, “अगर सरकार को लगता है कि हमने कोई अपराध किया है तो हथकड़ी लगाओ और अंदर करो। केवल एफआईआर का डर दिखाकर भाजपा नेताओं को चुप कराने की कोशिश न की जाए।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने पर महज 12 घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज हो जाती है, जबकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध शिकायतों पर भी वैसी तत्परता दिखाई नहीं देती।

उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और पुलिस की कार्रवाई भी निष्पक्ष एवं कानून के अनुरूप होनी चाहिए। यदि राजनीतिक विचारधारा देखकर कार्रवाई होगी तो इससे पुलिस और प्रशासन की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े होंगे।

राणा ने कहा कि जब से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है, तब से मुख्यमंत्री और कांग्रेस सरकार लगातार उन्हें निशाना बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “अगर मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज करके मुख्यमंत्री को शांति मिलती है तो वे और एफआईआर बनाएं। हम न डरने वाले हैं, न झुकने वाले हैं और न ही कांग्रेस सरकार की सच्चाई जनता के सामने रखने से पीछे हटेंगे।”

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक सुधीर शर्मा सहित विपक्ष के नेताओं के खिलाफ लगातार एफआईआर दर्ज होना यह दर्शाता है कि सरकार राजनीतिक विरोध का जवाब राजनीतिक और लोकतांत्रिक तरीके से देने के बजाय पुलिस कार्रवाई के माध्यम से देना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की नीतियों, कार्यप्रणाली और कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाने वाले नेताओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है।

राजेंद्र राणा ने कहा कि विपक्ष का काम सरकार से सवाल पूछना और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना है। यदि सरकार की कमियों को उजागर करना अपराध है तो भाजपा यह “अपराध” बार-बार करेगी। लोकतंत्र में एफआईआर के माध्यम से राजनीतिक आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की ऐसी कथित प्रतिशोधात्मक कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। सुजानपुर थाने के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि कार्यकर्ता एकजुट हैं। उन्होंने मांग की कि पुलिस प्रशासन किसी राजनीतिक दबाव में काम करने के बजाय प्रत्येक शिकायत और मामले में समान मापदंड अपनाए तथा कानून के अनुसार निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करे।

राणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार जितना विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास करेगी, भाजपा उतनी ही मजबूती से जनता के मुद्दों को उठाएगी और सरकार की नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X