Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

धर्मशाला | शहीद भुवनेश डोगरा स्टेडियम देहरा में धूमधाम से मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

Updated on Wednesday, August 12, 2026 17:18 PM IST

देहरा, 10 अगस्त - शहीद भुवनेश डोगरा स्टेडियम देहरा में आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के लिए आज एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार देहरा कर्म चन्द कालिया ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार कर्म चन्द कालिया ने बताया कि उपमंडल स्तरीय 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ऐतिहासिक शहीद भुवनेश डोगरा स्टेडियम में पूर्ण हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) देहरा 11:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके उपरांत वे परेड का भव्य निरीक्षण करेंगे तथा पुलिस, होमगार्ड, राजकीय कन्या व बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल देहरा और एनसीसी की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।

प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश देते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग, विद्युत बोर्ड, नगर परिषद और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को आयोजन स्थल पर बिजली, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और साफ-सफाई के प्रबंध करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी विभाग तय समय-सीमा के भीतर अपनी तैयारियां पूर्ण कर लें ताकि राष्ट्रीय पर्व का सफल आयोजन सुनिश्चित हो सके।

समारोह को और अधिक भव्य बनाने के लिए देहरा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और स्थानीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों और मार्च पास्ट टुकड़ियों को विशेष रूप से पुरस्कृत भी किया जाएगा।

बैठक के दौरान तहसीलदार हरिपुर सुरेश कुमार, तहसीलदार प्रागपुर हिमानी शर्मा, नायब तहसीलदार डाडासिबा जितेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार रक्कड़ रजनीश, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता शांति भूषण सहित क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों व महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X