देहरा, 07 अगस्त - जिला रोजगार अधिकारी धर्मशाला ने बताया कि सिस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के चयन हेतु कांगड़ा जिला के विभिन्न उप रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि ये पद केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए हैं। अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। आयु 19 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी के नियमानुसार 18 हजार रुपये से 24 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन तथा अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
साक्षात्कार दिनांक 13.08.2026 को उप रोजगार कार्यालय, देहरा में प्रातः 11:00 बजे शुरू होंगे। अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं अनुभव प्रामाण की मूल प्रतियों सहित एक-एक स्वप्रमाणित छाया प्रति लाना अनिवार्य है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने से पूर्व अभ्यर्थियों को https://eemis.hp.nic.in पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सिस इंडिया लिमिटेड की रिक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। साक्षात्कार के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नम्बर 8558062252 पर संपर्क कर सकते हैं।