Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | चंबा चिकित्सा महाविद्यालय से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और सुदृढ़

Updated on Sunday, August 02, 2026 16:33 PM IST

चंबा चिकित्सा महाविद्यालय से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और सुदृढ़
मुख्यमंत्री ने 200 बिस्तरों की क्षमता वाला अस्पताल जनता को समर्पित किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चंबा में 158 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 200 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक अस्पताल भवन का लोकार्पण किया। इस भवन में आवासीय परिसर एवं छात्रावास सुविधाएं भी शामिल हैं। इस परियोजना के साकार होने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी। अस्पताल में ब्लॉक-ए, बी तथा सी के माध्यम से रोगी उपचार एवं चिकित्सा शिक्षा की समग्र सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।

इस अस्पताल में आठ प्रमुख विशेषज्ञ जिनमें मेडिसिन, शिशु रोग, मनोरोग, चेस्ट एवं क्षय रोग (टीबी), शल्य चिकित्सा, ईएनटी, प्रसूति एवं स्त्री रोग तथा दंत चिकित्सा की ओपीडी सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसके अतिरिक्त, अस्पताल में आधुनिक आपातकालीन सेवाएं, रेडियोलॉजी विभाग, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर परिसर सहित 200 इनडोर बिस्तरों के माध्यम से अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध करवाई जाएंगी। मनोरोग, गाइनोकोलॉजी विभाग तथा त्वचा रोग विभागों की सेवाएं मरीजों को मिलनी प्रारंभ हो गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करना तथा लोगों को उनके घरों के निकट गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि यह नया अस्पताल मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के साथ-साथ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, चिकित्सा के विद्यार्थियों तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी उत्कृष्ट कार्य एवं अध्ययन वातावरण प्रदान करेगा।

इस परियोजना के अंतर्गत आधुनिक छात्रावास एवं आवासीय सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। मुख्यमंत्री द्वारा 31 जुलाई, 2024 को 150 सीटों वाले एमबीबीएस छात्रावास (छात्र) तथा 50 सीटों वाले नर्सिंग छात्रावास का वर्चुअल उद्घाटन किया गया था तथा 12 अगस्त, 2025 को इन्हें औपचारिक रूप से अधिग्रहित किया गया। इसके अतिरिक्त, 31 मार्च, 2025 को निर्मित हुए 150 सीटों वाले एमबीबीएस छात्रावास (बालिका) का वर्चुअल उद्घाटन 4 अगस्त, 2025 को नर्सिंग छात्रावास के साथ किया गया।

स्वास्थ्य संस्थान की फैकल्टी एवं कर्मचारियों के लिए 24 टाइप-4 तथा 36 टाइप-3 आवासीय क्वार्टर भी निर्मित किए गए हैं। टाइप-4 आवासों का वर्चुअल उद्घाटन 31 जुलाई, 2024 को तथा टाइप-3 आवासों का उद्घाटन 4 अगस्त, 2025 को किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्याप्त छात्रावास एवं आवासीय सुविधाओं से विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा स्वास्थ्य कर्मियों को अनुकूल वातावरण मिलेगा और संस्थान का संचालन अधिक प्रभावी ढंग से सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश में आधुनिक स्वास्थ्य अधोसंरचना को विस्तार प्रदान करने तथा प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X