Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

मंडी | विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर शांति निकेतन फार्मेसी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Updated on Tuesday, July 28, 2026 17:05 PM IST

# विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर शांति निकेतन फार्मेसी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मंडी, 28 जुलाई। खंड चिकित्सा अधिकारी रत्ती डॉ. पीयूष वैद्य के सौजन्य से शांति निकेतन फार्मेसी कॉलेज, मलथेहड़ में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज समिति के सह सचिव दूनी चंद ने की।

कार्यक्रम में खंड स्वास्थ्य शिक्षक सुरेश चंदेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हेपेटाइटिस एक ऐसी बीमारी है, जिसमें लिवर में सूजन आ जाती है और समय पर उपचार न मिलने पर यह संक्रमण, सिरोसिस तथा लिवर कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।

उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस के सामान्य लक्षणों में पेट दर्द, त्वचा एवं आंखों का पीला पड़ना, गहरे पीले रंग का पेशाब, उल्टी, दस्त, मल का सफेद होना, बुखार और अत्यधिक थकान शामिल हैं।

सुरेश चंदेल ने बताया कि हेपेटाइटिस के पांच प्रमुख वायरस—ए, बी, सी, डी और ई होते हैं। इनमें हेपेटाइटिस ए एवं ई मुख्य रूप से दूषित भोजन और पानी के सेवन से फैलते हैं, जबकि हेपेटाइटिस बी, सी और डी संक्रमित रक्त, संक्रमित सुई के साझा उपयोग, असुरक्षित यौन संबंध तथा संक्रमित मां से नवजात शिशु में फैल सकते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि समय पर टीकाकरण करवाकर, स्वच्छता अपनाकर, सुरक्षित यौन संबंध बनाकर, दूषित भोजन एवं पानी से बचकर तथा शराब और नशीले पदार्थों के सेवन से परहेज करके इस बीमारी से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में **खुशबू** ने प्रथम, **योगिता** ने द्वितीय तथा **अभिषेक** ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में **आंचल** प्रथम, **रिद्धिमा** द्वितीय तथा **इशू** तृतीय स्थान पर रहीं।

कॉलेज समिति के सह सचिव दूनी चंद ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक रहें और समाज में भी हेपेटाइटिस के प्रति लोगों को जागरूक करें, ताकि इस गंभीर बीमारी की रोकथाम में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में कॉलेज के संयुक्त निदेशक डॉ. मदन सेन, सीएचओ दिनेश कुमारी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रजनी देवी, किशोर स्वास्थ्य काउंसलर मीनाक्षी, एचओडी डॉ. सनी धीमान, अध्यापक किरण कुमारी, अमीषा कुमारी, ज्योत्सना ठाकुर, पंकज कुमार, राकेश कुमार, सविता कुमारी, ज्योति, आशा कार्यकर्ता तथा कॉलेज के लगभग 190 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X