Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

ज्वालामुखी | 92 साल पुराने टीहरी स्कूल में संजय रतन ने होनहार नवाजे

Updated on Wednesday, February 15, 2023 16:30 PM IST

सिनियर सैकेंडरी स्कूल टीहरी का सालाना समारोह
ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने आज यहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टीहरी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहा कि शिक्षक की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका छात्रों को प्रेरित करना है। कुछ विद्यार्थी अपने शिक्षक को एक आदर्श रूप में देखकर उनके जैसा बनने का प्रयास करते हैं। इस प्रकार यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हर शिक्षक प्रत्येक विद्यार्थी पर एक सकारात्मक प्रभाव को छोड़ें।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा एक-एक राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किये जायेंगे, जिसमें एक हजार बच्चों के लिए शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध रहगी। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद प्रतिस्पर्धाओं में भी बढ़-चढ़ कर भाग लें ताकि शारीरिक और मानसिक विकास बना रहे। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निराश्रित बच्चों के लिए अभिभावक बन कर सामने आई है और हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का कार्य कर अनाथ बच्चों को हर सुख सुविधा देने की जिम्मेदारी ली है।


संजय रतन ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा जिम्मेदार नागरिक बनाना है जो देश एवं प्रदेश के विकास में योगदान देने के साथ-साथ अपने परिवार का भरण-पोषण करने में सक्षम हों। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का विकास कार्यों को आत्मसात करना और अपने परिवार, समाज तथा शिक्षकों द्वारा सिखाए गए नैतिक मूल्यों का अनुसरण करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभ्य, संस्कारित एवं अनुशासित युवा पीढ़ी ही अपने परिवार, समाज तथा देश को विकास पथ पर अग्रसर कर सकती है। इसके लिए आवश्यक है कि अभिभावक एवं अध्यापक बच्चों की गतिविधियों का नियमित अनुश्रवण करें। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखें क्योंकि संवादहीनता की स्थिति सभी के लिए घातक है।


उन्होंने स्कूल प्रबंधन द्वारा रखी गई सभी मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई दी और आशा जताई की अन्य भी इनके प्रदर्शन से प्रेरित होंगे। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 11 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की।
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में जहां एक और विद्यार्थियों में भारी उत्साह था वहीं दूसरी और अभिभावकों ने भी भारी संख्या में स्कूल के कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इससे पहले , स्कूल के प्रधानाचार्य रघुबीर सिंह राणा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और स्कूल की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इस अवसर पर आमजन की शिकायतें सुनी और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।


इस अवसर पर टीहरी पंचायत के प्रधान वीरेन्दर राणा , एसएमसी प्रधान चंद्रेश कुमारी , मंडल कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन दीपक चौहान , महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल राणा , नगर परिषद ज्वालामुखी अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा , पूर्व मंदिर न्यास सदस्य सुरेन्दर काकू , वरिष्ठ कांग्रेस नेता वजीर चंद , रंगी राम, मेला राम , अशविनी शर्मा , ज्ञानेश्वर शर्मा, दीपक सूद, शिव नंदन चौधरी, ओबीसी सेल के अध्यक्ष पवन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X