ज्वालामुखी - ग्राम पंचायत घलौर की प्रधान निशा कुमारी ने बताया कि ग्राम पंचायत घलौर के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के विकास कार्यों के निर्माण हेतु निर्माण सामग्री की आपूर्ति हेतु निविदाएं (कोटेशन ) आमंत्रित की जा रही है जिसमें क्रेशर रेता, क्रेशर बजरी,रेता घुला हुआ या दरिया का, सोलिंग, शटरिंग लोहे व लकड़ी की,मिक्चर,पक्की ईंटे, साइन बोर्ड समेट, पानी का टैंकर, समेट के बैंच यह सब ग्राम पंचायत घलौर के अंतर्गत किए जाने वाले विकास कार्यों के निर्माण हेतु निविदाएं कोटेशन आमंत्रित की जा रही है।
ताकि विकास कार्य पारदर्शिता से किए जा सके प्रधान निशा कुमारी ने बताया कि जो भी इन विकास कार्यों को करने के लिए इच्छुक व्यक्ति है वह निर्माण सामग्री निविदाएं (कोटेशन ) बन्द लिफाफे में कार्यालय सामुदायिक केन्द्र ग्राम पंचायत घलौर में 27 जुलाई 2026 तक शाम 5 बजे तक जमा करवा दे। और 28 जुलाई 2026 को सुबह 11:30 बजे निविदाएं (कुटेशन) कार्यालय पंचायत सामुदायिक केन्द्र घलौर में कमेटी के सामने खोली जाएगी। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार अपनी कूटेशन समय पर जमा करवाए । उन्होंने कहा कि सभी आपूर्तिकर्ता का जीएसटी नंबर होना चाहिए और आपूर्तिकर्ता को निर्माण सामग्री सभी वार्ड के कार्य स्थल तक पहुचानी पड़ेगी।