Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर घेरेगी भाजपा, चार्जशीट और जन आंदोलन के लिए प्रदेश स्तरीय समितियों का गठन

Updated on Wednesday, July 15, 2026 19:47 PM IST

कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर घेरेगी भाजपा, चार्जशीट और जन आंदोलन के लिए प्रदेश स्तरीय समितियों का गठन

डॉ. राजीव बिंदल बोले – कांग्रेस सरकार को घेरा भी जाएगा और उसकी किलाबंदी भी की जाएगी

शिमला, 15 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं को जनता के बीच प्रभावी ढंग से उजागर करने तथा प्रदेशव्यापी जनआंदोलन चलाने के उद्देश्य से चार्जशीट समिति और जन आंदोलन समिति का गठन किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अपने साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में जनता के विश्वास को तोड़ा है और विकास कार्यों को ठप कर प्रदेश को आर्थिक एवं प्रशासनिक संकट की ओर धकेल दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "वर्तमान कांग्रेस सरकार को घेरा भी जाएगा और उसकी किलाबंदी भी की जाएगी।" भाजपा गांव-गांव और घर-घर जाकर सरकार की हर विफलता को जनता के सामने रखेगी और प्रदेश हित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर सशक्त जनआंदोलन खड़ा करेगी।

डॉ. बिंदल ने बताया कि सरकार की नाकामियों का विस्तृत दस्तावेज तैयार करने के लिए गठित चार्जशीट समिति में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री प्रो. सिकंदर कुमार, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, विधायक एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक एवं मीडिया विभाग प्रभारी रणधीर शर्मा, विधायक एवं पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर, विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बलवीर वर्मा, प्रदेश महामंत्री श्रीमती पायल वैद्य, विधायक एवं वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक जमवाल तथा वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा को शामिल किया गया है। यह समिति कांग्रेस सरकार की प्रत्येक विफलता, भ्रष्टाचार, जनविरोधी निर्णयों और अधूरे वादों का तथ्यात्मक संकलन कर जनता के सामने प्रस्तुत करेगी।

इसी प्रकार प्रदेशभर में जनजागरण, धरना-प्रदर्शन, जनसंपर्क अभियान और आंदोलन की रणनीति तैयार करने के लिए गठित जन आंदोलन समिति में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज, लोकसभा सांसद कंगना रनौत, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पवन काजल, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, विधायक एवं मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मिधर सूद तथा विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता डी.एस. ठाकुर को दायित्व सौंपा गया है। यह समिति प्रदेश के प्रत्येक जिले और विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनआंदोलन को गति देगी तथा जनता की आवाज को मजबूती से उठाएगी।

डॉ. बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता के अधिकारों, प्रदेश के विकास और सुशासन की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। कांग्रेस सरकार को उसके प्रत्येक झूठे वादे, जनविरोधी निर्णय और प्रशासनिक विफलता पर जनता के बीच जवाब देना होगा। भाजपा का यह अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश के हितों की रक्षा और जनता के विश्वास को मजबूत करने का व्यापक जन अभियान होगा।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X