Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

दुनिया

More News

मेलबर्न | प्रधानमंत्री एक खेल आयोजन में शामिल होने के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे

Updated on Friday, July 10, 2026 18:12 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री श्री एंथोनी अल्बानीज और विक्टोरिया की प्रीमियर जैसिंटा एलन के साथ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का दौरा किया। यह कार्यक्रम भारत-ऑस्ट्रेलिया के खेल संबंधों का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में श्री स्टीव वॉ और सुश्री लिसा स्थलेकर सहित ऑस्ट्रेलियाई खेल जगत की कई हस्तियां उपस्थित थीं। इस दौरे ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तंभों के रूप में खेल, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और दोनों देशों के लोगों के बीच बढ़ते संपर्कों के महत्व को रेखांकित किया।

इस अवसर पर दोनों प्रधानमंत्रियों ने संयुक्त रूप से भारत-ऑस्ट्रेलिया खेल सहयोग रोडमैप जारी किया। इससे खेल प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण, खेल विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा खेल उद्योग और निवेश के क्षेत्रों में सहयोग को प्रोसत्साहन मिलने की उम्मीद है। इसका उद्देश्य भारत-ऑस्ट्रेलिया युवा खेल महोत्सव का आयोजन करना भी है। दोनों नेताओं ने खेल के क्षेत्र में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ते सहयोग का स्वागत किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को एकजुट करने में खेलों की विशेष भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि इस रोडमैप से दोनों देशों को अपनी खेल साझेदारी में विविधता लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया अंतरराष्ट्रीय खेलों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण दशक में प्रवेश कर रहे हैं, जिसमें भारत 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा और ऑस्ट्रेलिया 2032 में ब्रिस्बेन ओलंपिक की मेजबानी करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि ये घटनाक्रम खेलों और संबंधित उद्योगों में घनिष्ठ द्विपक्षीय सहयोग के लिए अवसर पैदा करते हैं।

इस दौरान, नेताओं ने कबड्डी, ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल और क्रिकेट के प्रदर्शनी मैचों में भाग ले रहे युवा खिलाड़ियों के साथ बातचीत की।

इस दौरे ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जीवंत खेल और जन-संपर्कों को प्रदर्शित किया।

Have something to say? Post your comment
भारत में स्टारलिंक की लॉन्चिंग पर एलन मस्क के सवाल, मुकेश अंबानी को लेकर की टिप्पणी

बहस : भारत में स्टारलिंक की लॉन्चिंग पर एलन मस्क के सवाल, मुकेश अंबानी को लेकर की टिप्पणी

​यूएन महासभा में भारत का दो-टूक रुख: सीमा पार आतंकवाद पर ‘जीरो टॉलरेंस’, संयुक्त राष्ट्र में सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने उठाया मुद्दा

​न्यूयॉर्क : ​यूएन महासभा में भारत का दो-टूक रुख: सीमा पार आतंकवाद पर ‘जीरो टॉलरेंस’, संयुक्त राष्ट्र में सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने उठाया मुद्दा

 फ्लाई दुबई की उड़ान की ताबुक में इमरजेंसी लैंडिंग, कॉकपिट घटना में भारतीय कप्तान घायल

दुबई : फ्लाई दुबई की उड़ान की ताबुक में इमरजेंसी लैंडिंग, कॉकपिट घटना में भारतीय कप्तान घायल

डॉक्टर बनने रूस गया भारतीय छात्र, प्रोफेसर से हुआ प्यार और फिर शादी, युद्ध के बीच बदल गई जिंदगी की कहानी

मुलाकात : डॉक्टर बनने रूस गया भारतीय छात्र, प्रोफेसर से हुआ प्यार और फिर शादी, युद्ध के बीच बदल गई जिंदगी की कहानी

18वें BRICS शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

नई दिल्ली : 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

जर्मन चांसलर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की

बातचीत : जर्मन चांसलर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और किर्गिस्तान के राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक

बिश्केक : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और किर्गिस्तान के राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री की रूस के राष्ट्रपति के साथ बैठक

बिश्केक : प्रधानमंत्री की रूस के राष्ट्रपति के साथ बैठक

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल का जापान यात्रा संपन्‍न; उन्होंने भारत में अधिक जापानी निवेश और सुदृढ़ औद्योगिक साझेदारी का आह्वान किया

टोक्यो : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल का जापान यात्रा संपन्‍न; उन्होंने भारत में अधिक जापानी निवेश और सुदृढ़ औद्योगिक साझेदारी का आह्वान किया

भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता का पहला दौर सफलतापूर्वक संपन्न

वार्ता : भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता का पहला दौर सफलतापूर्वक संपन्न

X