Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | व्यक्ति नहीं, विचारधारा सर्वोपरि; राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करें कार्यकर्ता : संजय टंडन

Updated on Friday, July 10, 2026 18:09 PM IST

व्यक्ति नहीं, विचारधारा सर्वोपरि; राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करें कार्यकर्ता : संजय टंडन

पद नहीं, दायित्व महत्वपूर्ण; सामूहिक निर्णय और समन्वय ही भाजपा संगठन की सबसे बड़ी शक्ति : संजय टंडन

बिलासपुर। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने बिलासपुर जिला में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसकी विचारधारा और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारधारा सर्वोपरि होती है और प्रत्येक कार्यकर्ता का अंतिम लक्ष्य विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाना होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता "राष्ट्र प्रथम" की भावना के साथ कार्य करता है। संगठन में पद से अधिक महत्व दायित्व का है। जो कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करता है, वही संगठन की वास्तविक शक्ति बनता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यसंस्कृति "मैं नहीं, हम" के सिद्धांत पर आधारित है, जहां व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर संगठन और राष्ट्रहित को रखा जाता है।

संजय टंडन ने कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह कार्य करने वाला संगठन है, जहां आदेश नहीं बल्कि आत्मीयता, संवाद और पारस्परिक सम्मान की भावना होती है। संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता एक-दूसरे से निरंतर संपर्क बनाए रखता है और सामूहिक भावना के साथ कार्य करता है। उन्होंने कहा कि यही पारिवारिक वातावरण भाजपा को अन्य राजनीतिक दलों से अलग पहचान देता है।

उन्होंने कहा कि संगठन की सफलता का आधार सामूहिक निर्णय और सामूहिक सहभागिता है। विचार-विमर्श के बाद लिए गए प्रत्येक निर्णय को सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से लागू करते हैं। संगठन में टीम भावना, समन्वय और अनुशासन के बल पर ही बड़े से बड़े लक्ष्य प्राप्त किए जाते हैं।

प्रदेश सह प्रभारी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन, जनप्रतिनिधियों, विचार परिवार, सामाजिक संगठनों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच निरंतर समन्वय स्थापित करना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। प्राकृतिक आपदाओं, सामाजिक कार्यों और जनसेवा के प्रत्येक अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता अग्रणी भूमिका निभाते हैं और यही भाजपा की पहचान है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं बिलासपुर प्रभारी पायल वैद्य, जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल, विधायक जे.आर. कटवाल, विधायक त्रिलोक जमवाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग तथा पूर्व सांसद सुरेश चंदेल सहित जिला के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X