Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | कांग्रेस राज में हिमाचल की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं : हर्ष महाजन

Updated on Thursday, July 09, 2026 18:41 PM IST

दिनदहाड़े हत्या के प्रयास, गोलियां, अपहरण और हिंसक वारदातें सरकार की विफलता का प्रमाण : हर्ष महाजन

शिमला। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने बिलासपुर में दिनदहाड़े युवक पर कुल्हाड़ी से हुए जानलेवा हमले की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना कांग्रेस सरकार के शासन में प्रदेश की लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था का एक और गंभीर उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले बाजारों में भी जानलेवा वारदातों को अंजाम देने से नहीं डर रहे हैं।
हर्ष महाजन ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लगातार गोलीबारी, अपहरण, हत्या, हत्या के प्रयास, नशे से जुड़े अपराध और हिंसक घटनाओं में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि जिस हिमाचल प्रदेश की पहचान कभी शांत और सुरक्षित राज्य के रूप में होती थी, आज वहां आम नागरिक अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

उन्होंने कहा कि बिलासपुर की घटना में जिस प्रकार दिनदहाड़े एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ और हमलावर मौके से फरार हो गए, वह कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। ऐसे घटनाक्रम यह संकेत देते हैं कि अपराधियों में पुलिस और कानून का भय लगातार समाप्त होता जा रहा है।

राज्यसभा सांसद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार का पूरा ध्यान जनहित के मुद्दों से हटकर केवल राजनीतिक प्रबंधन और सत्ता बचाने में लगा हुआ है। परिणामस्वरूप प्रशासनिक व्यवस्था कमजोर हुई है और अपराधी तत्वों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सुरक्षा चाहती है, लेकिन सरकार उसे सुरक्षित वातावरण देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

हर्ष महाजन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग की कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा की जाए तथा पुलिस प्रशासन को अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए जाएं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर की घटना के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए, ताकि जनता का कानून पर विश्वास बना रहे।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी और कांग्रेस सरकार को उसकी प्रशासनिक विफलताओं के लिए जनता के प्रति जवाबदेह बनाएगी। प्रदेश की शांति, सुरक्षा और कानून का राज किसी भी सरकार की पहली जिम्मेदारी होती है, लेकिन कांग्रेस सरकार इस मूल दायित्व को निभाने में पूरी तरह असफल सिद्ध हुई है।

 

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X