Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

धर्मशाला | नशा मुक्त भारत अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए सभी विभाग मिलकर करें कार्य .... कुलवंत सिंह पोटन

Updated on Tuesday, July 07, 2026 19:30 PM IST

नशा मुक्त भारत अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए सभी विभाग मिलकर करें कार्य .... कुलवंत सिंह पोटन

देहरा, 7 जुलाई। नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के अंतर्गत जिला कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आज विकास खंड कार्यालय देहरा के सभागार में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन तहसील कल्याण अधिकारी देहरा , ईरा फाउंडेशन खुंडियां एवं डे-केयर सेंटर के सहयोग से किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन ने की।

इस दौरान एसडीएम कुलवंत सिंह पोटन ने कहा कि नशा आज समाज के समक्ष एक गंभीर चुनौती बन चुका है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए सभी विभागों को समन्वित प्रयास करते हुए जागरूकता गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए परिवार, विद्यालय, पंचायतों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने तथा उनकी गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों को सामाजिक तिरस्कार नहीं, बल्कि उचित मार्गदर्शन, उपचार एवं पुनर्वास की आवश्यकता होती है। उन्होंने विकास खंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम सभाओं, पंचायत स्तरीय बैठकों तथा अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नियमित जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

कार्यशाला में ईरा फाउंडेशन खुंडियां एवं डे-केयर सेंटर के प्रतिनिधियों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से नशा मुक्त भारत अभियान की कार्ययोजना, नशे के दुष्प्रभाव, बचाव के उपाय तथा पुनर्वास की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही विभागीय समन्वय एवं सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

कार्यशाला के दौरान तहसील कल्याण अधिकारी ने एसडीएम को अवगत करवाते हुए कहा कि पिछले कल विभाग द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वाथू टिपरी और बाबा कांशीराम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिस दौरान उपस्थित बच्चों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण व जागरूक किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशा मुक्त भारत की शपथ ग्रहण कर अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जन-जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार हरिपुर , तहसील कल्याण अधिकारी विपुल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, ईरा फाउंडेशन खुंडियां व डे-केयर सेंटर के प्रतिनिधि तथा वरिष्ठ नागरिक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X